प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह के नेतृत्व में समस्तीपुर पहुंचा भारत जोड़ो यात्रा

DNB Bharat

समस्तीपुर जिले के विभिन्न प्रखंडों से होते हुए दरभंगा की ओर प्रस्थान करेगी भारत जोड़ो यात्रा, जोरो जोरो भारत जोड़ो छोड़ो छोड़ो नफरत छोड़ो जैसे नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।

डीएनबी भारत डेस्क 
5 दिसंबर 2022 को बिहार के बांका जिला अंतर्गत मंदार पर्वत से बिहार में भारत जोड़ो यात्रा बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद डाॅ अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में शुरू की गई। जिसे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह के नेतृत्व में समस्तीपुर पहुंचा भारत जोड़ो यात्रा 2

भारत जोड़ो यात्रा का बिहार के विभिन्न जिलों के विभिन्न मार्गों से होते हुए शुक्रवार 20 जनवरी को समस्तीपुर पहुंचने पर कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। समस्तीपुर जिले के तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता, नेता इस यात्रा में शामिल होकर कहा कि नफ़रत, महंगाई एवं बेरोजगारी के खिलाफ बिगुल फूंका नफरत हारेगी प्यार जीतेगा।

- Sponsored Ads-

प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह के नेतृत्व में समस्तीपुर पहुंचा भारत जोड़ो यात्रा 3

जोरो जोरो भारत जोड़ो छोड़ो छोड़ो नफरत छोड़ो जैसे नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। यह यात्रा समस्तीपुर जिले के विभिन्न प्रखंडों से होते हुए दरभंगा की ओर प्रस्थान करेगी। वहीं बिहार प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि भारत में नफरत फैलाई जा रही है। देश को बांटा जा रहा है। समाज और देश को जोड़ने के लिए राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरे देश में भारत जोड़ो यात्रा निकाला जा रहा है।

इसी कड़ी के दूसरे चरण में खगड़िया से पदयात्रा निकालकर बेगूसराय होते हुए समस्तीपुर जिले के रास्ते दरभंगा जिले तक भारत जोड़ो पदयात्रा निकाला जाएगा। भारत जोड़ो यात्रा के तहत आज पदयात्रा रोसड़ा बाजार होते हुए डाकबंगला चौक, एरौत गांव होते बल्लीपुर गाहर रहटौली हथौड़ी गांव होते दरभंगा जिले के सीमांचल जा रही है। यह यात्रा बिहार प्रदेश सहित राष्ट्रीय स्तर के नेता, सांसद, विधायक इस यात्रा में शामिल है।

समस्तीपुर संवाददाता अनिल चौधरी

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article