प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नालंदा अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय का किया उद्घाटन

DNB Bharat Desk

 

नालंदा विश्वविद्यालय में कुल 17 देश के 400 विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं।

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार के लिए आज बड़ा दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नालंदा अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया। बता दें कि नालंदा विश्वविद्यालय विश्व का सबसे पहला और प्राचीन विश्वविद्यालय नालंदा विश्वविद्यालय का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। करीब 800 वर्षों बाद इस विश्वविद्यालय का उद्घाटन एक बार फिर किया गया है। नालंदा विश्वविद्यालय के उद्घाटन से पूर्व प्रधानमंत्री ने प्राचीन विश्वविद्यालय के खंडहर का भ्रमण किया और जानकारी ली और पौधरोपण भी किया।

- Sponsored Ads-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नालंदा अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय का किया उद्घाटन 2नालंदा यूनिवर्सिटी का निर्माण 455 एकड़ में किया गया है। वर्तमान समय मे नालंदा विश्वविद्यालय में कुल 17 देश के 400 विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं। स्नातकोत्तर एवं पीएचडी के कुल सात विषयों की पढ़ाई हो रही है, जबकि दो विषय इस शैक्षणिक सत्र से शुरू होने वाला है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नालंदा अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय का किया उद्घाटन 3वहीं डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स के लिए कुछ 10 विषयों की पढ़ाई हो रही है। इस नालंदा विश्वविद्यालय कैंपस में एशिया का सबसे बड़ा लाइब्रेरी बन रही है। यह कयास भी लगाया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस विश्वविद्यालय में दुनिया का सबसे बड़े लाइब्रेरी बनाने की मांग प्रधानमंत्री के समक्ष रख सकेंगे।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article