रंग- उमंग कार्यशाला के बहाने बच्चों में सांस्कृतिक चेतना का प्रसार होगा – श्याम कुमार सहनी
डीएनबी भारत डेस्क

आकाश गंगा रंग चौपाल एसोसिएशन बरौनी द्वारा आयोजित शंभू साह स्मृति ग्रीष्मकालीन रंग-उमंग कार्यशाला का शुभारंभ राजकीयकृत मध्य विद्यालय असुरारी में किया गया। अलग-अलग 11 गांवों के टोले- मोहल्ले और विद्यालयों से आए 65 बच्चों ने ओम के उच्चारण के साथ अपने कार्यशाला की शुरुआत की।
इस अवसर पर सभी बच्चों के पदचिह्न लाल रंगों में उजले कपड़े पर लिए गए। कार्यशाला का उद्घाटन नगर परिषद बीहट की मुख्य पार्षद बबीता कुमारी, बेगूसराय कला संस्कृति पदाधिकारी श्याम कुमार सहनी, बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, वार्ड पार्षद अशोक कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से ज्ञान और प्रकाश की दीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर श्याम कुमार सहनी ने कहा कि रंग- उमंग कार्यशाला के बहाने बच्चों में सांस्कृतिक चेतना का प्रसार होगा और ये बच्चे इसी बहाने कुशल व्यक्तित्व के धनी बन पाएंगे।
उन्होंने आकाश गंगा रंग चौपाल की सराहना करते हुए कहा कि इन कार्यशालाओं से बच्चों को अपना सुंदर जीवन जीने का मौका मिलेगा। कहा कि आकाश गंगा आज की तिथि में सबसे जीवंत संस्था के रूप में जनउपयोगी कार्य कर रही है। बीडीओ अनुरंजन कुमार ने कहा कि आज गांवपन खत्म हो रहा है। ऐसे दौर में यह कार्यशाला गांव में आयोजित हो रहा है। इससे गांव की संस्कृति सबल हो पाएगी। मुख्य पार्षद बबीता देवी ने कहा कि नगर परिषद बीहट क्षेत्र में यह आयोजन यहां के लिए एक मील का पत्थर साबित हुआ।
एक कुशल अध्यापक या प्रशिक्षक स्वस्थ्य छात्र को तैयार कर सकते हैं जो भविष्य में राष्ट्र को सबल और सशक्त बना सकते हैं। एसोसिएशन के सचिव गणेश गौरव ने वर्कशाप के सम्बन्ध में कहा कि इसमें पूरी तन्मयता के साथ बच्चे सीखे और अपने व्यतित्व में बदलाव लाए। कार्यशाला व्यक्तित्व निमार्ण की राह में बढ़ाया जानेवाला सार्थक कदम है। कार्यशाला का संचालन करते हुए अध्यक्ष डॉ कुन्दन कुमार ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य केवल बच्चों की मस्ती और कलाकारी सिखाना ही नहीं है बल्कि हम रंगमंच के बहाने पिछले 18 वर्षों से बच्चों के जीवन में एक बेहतर करियर बनाने का अवसर प्रदान कर रहे हैं।
बच्चे अपने आप को इस क्षेत्र में भी राह बना सकते हैं। इस अवसर पर आकाशगंगा के कलाकार आनंद कुमार, राजू कुमार, संतोष कुमार, अंकित कुमार, मनीष कुमार, राधे कुमार, रवि वर्मा, जितेंद्र शर्मा, अनिमेष सहित अन्य कलाकारों की उपस्थिति में बाल गीतों की प्रस्तुति की गयी। जिसे सुन बच्चे काफी मंत्र मुग्ध हुए।
वही इस अवसर पर शिक्षक कृष्णनंदन कुमार, गौरी कुमारी, सुनील कुमार, मिथिलेश कुमार, संतोष कुमार, टाटा इश्यूचिट ऑफ सोशल साइंस मुंबई से आई उन्मेषा, रुही, श्रृष्टि, श्रेजल, वैष्णवी, युवकृष ओवराय सहित अन्य उपस्थित थे। विदित विद्युत की कार्यशाला आगामी 17 जून तक आयोजित है। कार्यशाला संयोजक बच्चों को नाटक संगीत, नृत्य, ललित कला और व्यक्तित्व विकास पर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं बच्चों को एक दिन के लिए राष्ट्रकवि दिनकर की जन्म भूमि सिमरिया का भी भ्रमण कराया जाएगा।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट