डीएवी एनएच -28 बरौनी में “वेद प्रचार सप्ताह” का समापन समारोह आयोजित

DNB Bharat Desk

 

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बरौनी प्रखंड अन्तर्गत वेद प्रचार सप्ताह के अन्तर्गत शनिवार को डीएवी स्कूल, एनएच-28 बरौनी के एडमिन ब्लॉक में विद्यालय प्राचार्य सर्वेश्वर भुजबल के कुशल नेतृत्व में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर विद्यालय के कक्षा 3 से 5 के सभी सदनों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभा यात्रा की शुरुआत आर्य समाज के शपथ के साथ प्राचार्य द्वारा बच्चों को तिलक चंदन लगाकर की गई। विद्यालय प्राचार्य सर्वेश्वर भुजबल ने विद्यार्थियों को वेद के महत्व के बारे में बताया।

- Sponsored Ads-

डीएवी एनएच -28 बरौनी में "वेद प्रचार सप्ताह" का समापन समारोह आयोजित 2वहीं विद्यालय के आर्य समाज के संयोजक नरेंद्र कुमार आचार्य ने आर्य समाज के योगदान का वर्णन किया और डीएवी स्कूल में पढ़े समाज के प्रमुख हस्तियों जैसे महेंद्र सिंह धोनी, जगजीत सिंह, कल्पना चावला, शाहरुख खान, कपिल देव के बारे में बच्चों का ज्ञानवर्धन किया। वहीं विभिन्न सदनों के बच्चों ने महापुरुषों के रूप में महात्मा हंसराज, स्वामी दयानन्द सरस्वती आदि का अभिनय किया और कला शिक्षक विश्वनाथ शरन के सहयोग से सुंदर झांकी बनाई गई।

डीएवी एनएच -28 बरौनी में "वेद प्रचार सप्ताह" का समापन समारोह आयोजित 3शोभा यात्रा में प्राचार्य के साथ विद्यालय के सभी शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वहीं बबिता कुमारी द्वारा जय घोष और आर्य समाज में बच्चों के सर्वांगीण विकास में डीएवी विद्यालय के योगदान को बताया गया। शोभा यात्रा उर्वरक नगर बरौनी में विद्यालय परिसर से निकलकर डीआईजी ऑफिस के सामने से होते हुए एचयूआरएल आवासीय परिसर के चारों ओर होते हुए पुनः विद्यालय मुख्य द्वार पर आकर समाप्त हुई। आर्य समाज के जय घोष के साथ एडमिन ब्लॉक शाखा प्रभारी शिवानी कुमारी ने वेद महत्व पर प्रकाश डालते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article