डीएम बेगूसराय तुषार सिंगला ने मेगा क्रेडिट कैम्प के तहत लाभुक को किया ऋण स्वीकृति पत्र वितरण

DNB Bharat

उद्योग विभाग एवं बैंकों के सहयोग से आज समाहरणालय बेगूसराय स्थित कारगिल विजय भवन में मेगा क्रेडिट कैम्प के तहत ऋण स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

डीएनबी भारत डेस्क

उद्योग विभाग एवं बैंकों के सहयोग से आज समाहरणालय बेगूसराय स्थित कारगिल विजय भवन में मेगा क्रेडिट कैम्प के तहत ऋण स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

- Sponsored Ads-

 मेगा क्रेडिट कैम्प में जिलाधिकारी बेगूसराय तुषार सिंगला एवं निदेशक, हस्त करघा एवं रेशम बिहार निखिल धनराज निप्पणीकर द्वारा संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना अन्तर्गत 05 लाभुकों को कुल 39.42 लाख रू का ऋण स्वीकृति पत्र दिया गया।

इसी प्रकार प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद उन्यन योजना अन्तर्गत भी 11 लाभुकों के बीच कुल 56.41 लाख रू० का ऋण स्वीकृति पत्र वितरण किया गया।

इससे पूर्व उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं क्रमश: प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम I & II, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना एवं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना अन्तर्गत विभिन्न बैंक शाखाओं में लंबित आवेदनों के निष्पादन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

इस क्रम में जिलाधिकारी द्वारा बैंकों के शाखा प्रबंधकों को कई आवश्यक दिशा निर्देश गए। साथ ही जिलाधिकारी द्वारा अनुमंडल स्तर पर भी कैम्प आयोजन करने का निर्देश दिया गया एवं सभी बैंकों को अगली कैम्प में अधिक से अधिक ऋण स्वीकृति एवं भुगतान करने का निर्देश दिया गया।

ऋण वितरण समारोह में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, वरीय उपसमार्हता बैकिंग, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र, बेगूसराय, परियोजना प्रबंधक, उद्योग विस्तार पदाधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक के प्रतिनिधि तथा बैंकों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article