विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित कर बच्चों के बीच रिजल्ट की दी गई जानकारी

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र के सभी प्रारंभिक विद्यालयों मेंं शनिवार को उत्सवी माहौल में अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित की गई। इसमेंं वर्ग प्रथम से आठवीं तक के बच्चों के अभिभावकों से उनके बच्चे की पढ़ाई-लिखाई व परीक्षाफल पर चर्चा की गई। इस अवसर पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय दौलतपुर नवटोलिया मेंं आयोजित बैठक में बीईओ दानी राय ने कहा कि सरकारी विद्यालयों के शैक्षणिक माहौल में सुधार के लिए यह कार्यक्रम मील का पत्थर साबित होगा।

- Sponsored Ads-

सभी शिक्षक अभिभावकों की अपेक्षानुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करने का प्रयास निरंतर करते रहें। इस दौरान अभिभावकों के बीच उनके बच्चों के वार्षिक ग्रेड रिपोर्ट पेश किया गया। बीईओ ने बच्चों के सीखने-सिखाने की प्रक्रिया में क्या बदलाव लाया गया है तथा कौन-कौन से कदम उठाए गए हैं, इन सब प्रयासों का बच्चों के अधिगम प्रतिफल पर क्या सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।

विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित कर बच्चों के बीच रिजल्ट की दी गई जानकारी 2इसकी जानकारी अभिभावकों को दी। इसे अभिभावकों ने जाना समझा तथा अपने बच्चों की बेहतरी के लिए प्रयास करने की बात कही। बैठक में बच्चों के ग्रेड कार्ड को संबंधित अभिभावकों के बीच शेयर कर उस पर चर्चा की गयी। बैठक में सचिव शबाना प्रवीण, एचएम अब्दुल्लाह सहित सभी शिक्षक मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article