रहुई में महागठबंधन प्रत्याशी उमैर खान के समर्थन में गरजे
डीएनबी भारत डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार ने अब जोर पकड़ लिया है। इसी क्रम में विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कर्मभूमि क्षेत्र रहुई प्रखंड पहुंचे, जहां उन्होंने ब्लॉक मैदान में महागठबंधन प्रत्याशी उमैैर खान के समर्थन में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया।

सभा को संबोधित करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमारे अभिभावक हैं और मैं उनका सम्मान करता हूं। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों अस्वस्थ चल रहे हैं और अब उनके विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी मेरी है।
भाजपा पर तंज कसते हुए सहनी ने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक मछुआरे के बेटे के साथ तालाब में उतरकर मछली पकड़ी तो भाजपा के पेट में दर्द क्यों हो रहा है? उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगर अंबानी-अडानी के यहां शादी समारोह में जाते हैं, तो किसी को आपत्ति नहीं होती लेकिन जब राहुल गांधी मल्लाह के साथ खड़े होते हैं तो भाजपा को तकलीफ होती है।
डीएनबी भारत डेस्क