बेगूसराय में जमीनी में फायरिंग मामले में पुलिस ने 16 लोगों को किया गिरफ्तार, हथियार भी हुए बरामद

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में पुलिस ने बड़ी कार्यवाई करते हुए जमीनी विवाद में सरेआम गोलीबारी मामले में 16 नामजद अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने एक लाइसेंसी बंदूक, एक लाइसेंसी पिस्टल, एक मासकेट, तीन देसी कट्टा, 57 जिंदा कारतूस, 3 मैगजीन एवं 9 खोखा भी बरामद किया है। गौरतलब है कि 23 नवंबर की संध्या साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर दियारा में साढे 13 बीघा जमीन के लिए दो पक्षों के बीच झड़प हो रही थी इसी क्रम में दोनों पक्ष के द्वारा हथियार का प्रदर्शन करने के साथ-साथ गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया था।

उक्त मामले का वीडियो सामने आने के बाद बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने एक विशेष टीम का गठन कर कार्रवाई का निर्देश दिया था और उक्त टीम के द्वारा मोबाइल सर्विलांस एवं वायरल वीडियो में नजर आ रहे लोगों को सर्वप्रथम चिन्हित किया गया और फिर उनकी गिरफ्तारी की गई। गिरफ्त में आए अभियुक्त प्रथम पक्ष के शरद चंद्र राय, प्रणव कुमार, प्रवीणचंद्र राय, दिनकर कुमार, आशुतोषचंद्र राय, शशि शेखर राय, निरंजन कुमार, विश्वजीत कुमार, राजाराम राय , राजकुमार राय एवं रूपेश कुमार शामिल हैं वहीं द्वितीय पक्ष में सच्चिदानंद राय सहित अन्य लोग शामिल हैं।

- Sponsored Ads-

गिरफ्त में आए आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है और इनमें से कई आरोपी कई संगीन मामलों में नामजद अभियुक्त भी हैं। बलिया डीएसपी बीर धीरेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए कहा की लाइसेंसी हथियार का भी सत्यापन किया जा रहा है एवं उनकी जांच की जाएगी तथा बाद में कानूनी प्रक्रियाओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही साथ अवैध हथियार के लिए भी आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है और सभी आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। बलिया डीएसपी ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी से क्षेत्र में जमीनी विवाद में मारपीट एवं हथियार के प्रदर्शन के मामलों में कमी आएगी।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article