पहले की बेरहमी से पिटाई फिर युवक को मार दी गोली

DNB Bharat Desk

बेगूसराय से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है जहां अपराधियों ने एक युवक की पीट-पीटकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी है। हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना के बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर एक देसी कट्टा, और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। पूरा मामला मंझौल थाना क्षेत्र के मंझौल पंचायत चार बूढ़ी गंडक नदी स्थित आम बगीचे की है।

बताया जा रहा है कि अपराधियों ने युवक को आम गाछी में ले जाकर पहले उसकी बेहरमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। अपराधियों के द्वारा युवक को गोली भी मारने की आशंका जताई जा रही है। वहीं घटना के बाद घटनास्थल पर लोगो की भीड़ लग गयी। युवक की हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है ।

- Sponsored Ads-

शव मिलने के बाद लोगों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश भी देखी जा रही है। फिलहाल घटना की सूचना मंझौल थाना पुलिस को लगी। मौके पर मंझौल थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article