अपहृत बरामद अपहर्ता फरार

DNB BHARAT DESK

अपहृत बरामद अपहर्ता फरार

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय, खोदावंदपुर : गत 21 नंम्बर 2022 को थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहृत युवती को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की रात बेगूसराय ट्रैफिक चौक से बरामद कर लिया है । जबकि अपहर्ता अब भी फरार है । जिसके गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार जाल विछा रही है । बरामद युवती को न्यायलय में बयान दर्ज करवाने हेतु पुलिस द्वारा गुरुवार को मंझौल कोर्ट ले जाया गया है । इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सुदिन राम ने बताया कि घटना के बावत अपहृत युवती के पिता जो थाना क्षेत्र के एक गांव के है उन्होंने अपने 22 वर्षीय पुत्री के अपहरण अपहरण संध्या 7 बजे के करीब गत वर्ष 21 नमम्बर के रोज किए जाने का कांड थाना में निबंधित करवाया था । इस मामले में खोदावंदपुर थानां क्षेत्र के बरियारपुर पश्चमी निवासी मो.इसाक के पुत्र मो. जाकिर , सहित कुल 10 लोगो के विरुद्ध नामजद प्राथिमिकी दर्ज कराया था । कांड का अनुसंधान एएसएई बलवंत कुमार को दिया गया था । मामला दो समुदायों से जुड़ा हुआ था । इसको लेकर पुलिस काफी सक्रिय थी । वैज्ञानिक अनुसंधान एवं गुप्त सूचना के आधार पर उक्त युवती को एएसएई बलवंत कुमार पुलिस बल के साथ बेगूसराय से सकुशल बरामद कर लिया है ।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय, खोदावंदपुर संवाददाता अरुण मिश्रा 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article