राजकीय विद्यापति महोत्सव की तैयारी पूर्ण, मंत्री विजय चौधरी कल करेंगे उद्घाटन

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

समस्तीपुर के विद्यापति नगर प्रखंड के विद्यापति धाम परिसर में तीन दिवसीय दसवें राजकीय  विद्यापति महोत्सव की तैयारी पूरी हो चुकी है। 6 नवंबर से 8 नवंबर तक चलने वाले इस महोत्सव का उद्घाटन वित्त, वाणिज्यकर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी करेंगे। वहीं बिहार सरकार के कला संस्कृति एवं युवा विभाग मंत्री जितेंद्र कुमार राय मुख्य अतिथि होंगे।

- Sponsored Ads-

तीन दिवसीय राजकीय महोत्सव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर पूरी तैयारी की जा चुकी है। 6 नवंबर से शुरू होने वाले इस महोत्सव के प्रथम दिन सतेंद्र कुमार और देवाशीष दास गुप्ता के द्वारा संगीत एवं भजन की प्रस्तुति की जाएगी। महोत्सव के अगले दिन 7 नवंबर को दोपहर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है वहीं शाम को रंजना झा, राकेश कुमार राजू और स्थानीय कलाकार कुमारी सुप्रिया के द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। महोत्सव के अंतिम दिन 8 नवंबर को स्थानीय स्कूली बच्चों के द्वारा संगीत प्रतियोगिता, क्वीज और रंगोली प्रतियोगिता के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

समस्तीपुर से ‘अफरोज आलम’

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article