बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय जिले को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग 

DNB Bharat Desk

साहेबपुर कमल से लेकर तेघड़ा अनुमंडल तक लाखों की आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है

डीएनबी भारत डेस्क

एक तरफ जहां बेगूसराय में बछवारा प्रखंड से लेकर साहेबपुर कमाल प्रखंड तक लोग बाढ़ का दंश झेल रहे हैं तो वहीं बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर बेगूसराय पूरे जिले को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग की है ।

बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय जिले को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग  2उन्होंने कहा है कि  जिला प्रशासन एवं बिहार सरकार के द्वारा बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत पहुंचाई जा रही है। लेकिन जिस तरह से किसानों को अपनी फसलों से हाथ धोना पड़ा है और करोड़ों रुपए की फसल का नुकसान सहना पड़ रहा है। ऐसे में बिहार सरकार को ध्यान देना चाहिए और किसानों की समस्याओं को देखते हुए क्षतिपूर्ति करनी चाहिए, जिससे कि किसानों की परेशानियां कुछ कम हो सके।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय जिले को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग  3उन्होंने कहा कि साहेबपुर कमल से लेकर तेघड़ा अनुमंडल तक लाखों की आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है ऐसे में जिले वासियों को सहायक सरकारी सहायता की आवश्यकता है और निश्चित रूप से उनके द्वारा प्रयास किया जाएगा कि जिले को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित कर यथासंभव लाभ पहुंचाया जा सके ।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article