मेघौल चौक पर साइकिल सवार शिक्षिका की दर्दनाक मौत,

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के मेघौल चौक के पास ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार महिला की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने कियासड़क जाम।

डीएनबी भारत डेस्क 

गुरुवार की दोपहर प्रखंड क्षेत्र के मेघौल स्थित एलएसडी नामक निजी विद्यालय में बच्चो को पढ़ाकर वापस लौट रही शिक्षिका को मेघौल स्कूल चौक समीप अज्ञात ट्रक ने ठोकर मार दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।

- Sponsored Ads-

मेघौल चौक पर साइकिल सवार शिक्षिका की दर्दनाक मौत, 2

मृतिका की पहचान चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र गोपालपुर निवासी रणवीर यादव का 40 वर्षीय पत्नी कंचन कुमारी के रूप में किया गया है। आक्रोशित लोगों ने मुवावजे की मांग को लेकर बेगूसराय रोसड़ा एसएच 55 को घटना स्थल समीप जाम कर दिया।

सूचना पाकड़ दलबल के साथ पहुंचकर थानाध्यक्ष सुदिन राम सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन लोग मानने को तैयार नही है। स्वजनों में बताया कि मृतिका टीईटी उतीर्ण थी। सुबह में मेघौल स्थित निजी विद्यालय में शिक्षण का काम करती थी।

रोज की भांति विद्यालय में बच्चो को पढ़ाकर अपनी साइकिल से घर वापस लौट रही थी। तभी मेघौल हैं स्कूल चौक के समीप एसएच 55 पर रोसड़ा की ओर से आ रही एक अज्ञात ट्रक में कुचल दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार गौतम 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article