नालंदा में शिक्षा के मंदिर में बार बालाओं ने लगाए ठुमके, सोशल मिडिया पर विडियो वायरल, स्थानीय प्रशासन मौन

DNB Bharat

राज्य सरकार, जिला प्रशासन से बड़ा सवाल क्या क्या ऐसे ही होगा शैक्षणिक संस्थानों का विकास?

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहार के नालंदा जिला के सरकारी विद्यालय में दुर्गा पूजा के अवसर पर विजयादशमी की रात सरकारी विद्यालय परिसर में बार बालाओं के द्वारा जमकर ठुमके लगाए जाने का सोशल मीडिया पर खूब विडियो वायरल हो रहा है। जिसकी पूरे क्षेत्र में चर्चाएं हैं।

- Sponsored Ads-

वैसे तो बिहार में इन दिनों शराब प्रतिबंधित किये जाने के बाद भी विधानसभा परिसर में खाली शराब की बोतलें, सरकारी स्कूल एवं काॅलेज परिसर से शराब बरामद किये जाने एवं जहरीली शराब पीने से होने वाली मौत की खबर काफी चर्चा में रही है। लेकिन नालंदा जिला के अस्थावां प्रखण्ड के डुमरावा गांव के सरकारी स्कूल में दुर्गा पूजा के मौके पर बार बालाओं का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो खूब सूर्खियां बटोर रहा है।

नालंदा में शिक्षा के मंदिर में बार बालाओं ने लगाए ठुमके, सोशल मिडिया पर विडियो वायरल, स्थानीय प्रशासन मौन 2

बताया जाता है की वीडियो विजयादशमी की रात की है जहां पूजा समिति के द्वारा सरकारी स्कूल के कैंपस में पूरी रात डांस प्रोग्राम चलता रहा लेकिन अस्थावां थाना पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। वैसे तो जिला प्रशासन के द्वारा सभी पूजा समिति को यह निर्देश दिया गया था कि पूजा के दौरान किसी भी प्रकार के नाच गाना या अश्लील प्रोग्राम प्रतिबंधित रहेगी। बावजूद इसके डमरावा गांव में जिला प्रशासन के द्वारा दिये गये निर्देश को ताक पर रखकर इस तरह सरकारी विद्यालय में अश्लील डांस का प्रोग्राम कराया गया। हालांकि इस मामले में अस्थावां के थानाध्यक्ष ने कहा इस तरह के मामले की कोई जानकारी नहीं है।

(ऋषिकेश संवाददाता नालंदा)

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article