गोलीबारी के 24 घंटे बाद भी दर्ज नही हुआ प्राथिमिकी, जख्मी धीरज का बेगूसराय में चल रहा इलाज

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेदुलिया गोलीबारी कांड में घटना के 24 घंटे बाद भी थाना में प्राथिमिकी दर्ज  नही किया गया है और न ही कोई अपराधी ही गिरफ्तार किया गया है। गोली लगने से जख्मी धीरज का इलाज बेगूसराय में चल रहा है। जहां वह जीवन और मौत से जुंझ रहा है। बताते चले कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेदुलिया में ग्रामीण युवको द्वारा सरस्वती प्रतिमा स्थापित का पूजा अर्चना किया गया था। शुक्रवार की शाम सरस्वती प्रतिमा का विसर्जन जुलूस निकाला गया।

- Sponsored Ads-

जिसमे ग्रामीण युवक डीजे के धुन पर नाचते गाते चल रहे थे। उसी विसर्जन जुलूस में कुछ अपराधी प्रवृति के युवक गांव के ही संजय महतो के पुत्र अभिषेक कुमार उर्फ गुड्डू अपने  अन्य तीन अपराधी साथियो के साथ पिस्टल लहराते हुए डांस कर रहा था। इसी क्रम में अभिशेक ने पिस्टल से गोली फायर कर दिया। जिस घटना में गोली लगने से बेदुलिया निवासी मणिभूषण महतो के 18 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार जख्मी हो गया था। घटना के पश्चात थाना अध्यक्ष मिथलेश कुमार द्वारा मौके वारदात पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया गया था। तथा  कुछ युवकों को पूछताछ के लिए उसने हिरासत में भी लिया था।

गोलीबारी के 24 घंटे बाद भी दर्ज नही हुआ प्राथिमिकी, जख्मी धीरज का बेगूसराय में चल रहा इलाज 2जिसे पूछताछ बाद थाना से मुक्त कर दिया। एसडीपीओ मंझौल श्याम किशोर रंजन भी पुलिस निरीक्षक निगम कुमार वर्मा के साथ खोदावंदपुर  थाना पहुंचकर घटना के बावत आवश्यक जानकरी हासिल किया। तथा टीम गठित कर घटना के मुख्य सरगना अभिषेक कुमार उर्फ गुड्डु एवं उनके अन्य अपराधी साथियो को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। इस मामले में अबतक मामला दर्ज न होने के बावत थाना अधयक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष द्वारा थाना में आवेदन नही दिया गया है । इसलिए अभी तक प्राथिमिकी दर्ज नही किया गया है

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article