नालंदा: मॉडल अस्पताल में खून के नाम पर प्रसूता के परिजनों से 13 हजार लेने का आरोप,महिला गार्ड जांच के घेरे में, अस्पताल प्रशासन ने शुरू की जांच,13 हजार लेकर भी कराया रक्तदान

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल में एक महिला गार्ड पर खून उपलब्ध कराने के नाम पर 13 हजार की ठगी करने का गंभीर आरोप लगा है। मामले को लेकर बिंद थाना क्षेत्र के जमसारी गांव निवासी धर्मवीर कुमार के पुत्र रौशन कुमार ने अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. राजीव रंजन को लिखित शिकायत दी है।

शिकायत मिलने के बाद अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।पीड़ित रौशन कुमार ने आवेदन में बताया है कि उनकी बहन का प्रसव के दौरान दो यूनिट रक्त की आवश्यकता थी। इसी दौरान अस्पताल की एक महिला गार्ड ने रक्त की व्यवस्था कराने का भरोसा दिलाया और इसके एवज में दो यूनिट रक्त के लिए 13 हजार ले लिए।

नालंदा: मॉडल अस्पताल में खून के नाम पर प्रसूता के परिजनों से 13 हजार लेने का आरोप,महिला गार्ड जांच के घेरे में, अस्पताल प्रशासन ने शुरू की जांच,13 हजार लेकर भी कराया रक्तदान 2आरोप है कि रुपये लेने के बावजूद परिजनों से ब्लड बैंक में रक्तदान भी कराया गया।मामले को गंभीर मानते हुए उपाधीक्षक डॉ. राजीव रंजन ने शिकायत की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित महिला गार्ड के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article