डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर में शनिवार की रात्रि प्रखण्ड क्षेत्र में तेज हवा के साथ हुई बूंदाबांदी से रातभर बिजली नदारथ रही। सम्पूर्ण खोदावंदपुर प्रखण्ड क्षेत्र में अंधेरे का राज्य रहा।लोगों को अंधेरे में पूरी रात बितानी पड़ी। बिजली नहीं रहने के कारण रविवार की सुबह में बिजली गायब रहने से कहीं भी नल जल योजना से पेयजलापूर्ति नहीं हुई।
- Sponsored Ads-

जिसके कारण लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा।रविवार को दोपहर के समय बिजली आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं दूसरी ओर तेज हवा के कारण खेतों में लगी गेहूं फसल धराशायी हो गया। कटे हुए गेहूं के फसल भींग गए। दौनी का कार्य बाधित रहा। किसानों को काफी परेशानी हुई।
बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
