बछवाड़ा पुलिस की मुस्तैदी: 51 बोतल विदेशी शराब के साथ तस्कर रंगे हाथ गिरफ्तार, पूछताछ के बाद जेल

DNB Bharat Desk

बछवाड़ा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर तीन पंचायत के समसीपुर गांव में शनिवार की रात छापेमारी के दौरान बछवाड़ा पुलिस ने 51 बोतल विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है।  मामले को लेकर थानाध्यक्ष परेंन्द्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि समसीपुर भीठ गांव में कुछ युवक अवैध शराब का कारोबार कर रहा है।

- Sponsored Ads-

सूचना पर की गई छापेमारी के दौरान समसीपुर भीठ गांव में छापेमारी कर सीताराम राय का पुत्र जगत लाल को उसके घर से विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।  उक्त आरोपी के पास ब्लेंडर कम्पनी का 375 एमएल के 4 पीस, मुकाम्बो कम्पनी का 180 एमएल के 40 पीस व एम्पेरियर ब्लू कम्पनी का 180 एमएल के 7 पीस विदेशी शराव बरामद किया गया।

पुलिस ने उक्त आरोपी से पूछताछ कर मद्यनिषेध अधिनियम के तहत करवाई करते हुए न्यायिक हिरासत बेगूसराय भेज दिया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article