नालंदा: हिलसा उत्पाद थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नरसंडा में खाद एजेंसी के गोदाम से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

हिलसा उत्पाद थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नरसंडा गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने एक शराब कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है।

- Sponsored Ads-

बताया जाता है कि नरसंडा गांव निवासी नवीन सिंह की सजना कृषि केंद्र नामक खाद एजेंसी के गोदाम में शराब की खेप छिपाकर रखी गई थी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई ब्रांडों की शराब बरामद की है।पुलिस की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि हरनौत निवासी कुंदन कुमार ने 20 हजार रुपये का प्रलोभन देकर गोदाम में शराब की खेप रखवाई थी।

नालंदा: हिलसा उत्पाद थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नरसंडा में खाद एजेंसी के गोदाम से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार 2इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। उत्पाद थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बरामद शराब की गिनती और उसकी जांच की जा रही है। साथ ही शराब के इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article