नालंदा: बिहार शरीफ नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, नगर आयुक्त के नेतृत्व में 25 टन प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त, मचा हड़कंप

DNB Bharat Desk

बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। वार्ड संख्या 37 में नगर आयुक्त शम्स रजा के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान नगर निगम की टीम ने करीब 25 टन से अधिक प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किया। जब्त प्लास्टिक को ट्रैक्टर के माध्यम से नगर निगम कार्यालय भेजा गया।

- Sponsored Ads-

इस कार्रवाई में कई थोक प्लास्टिक कारोबारियों को भी निशाने पर लिया गया।उप नगर आयुक्त ने साफ कहा कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने आम लोगों और व्यापारियों से अपील की कि राज्य सरकार द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बंद करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ अभियान लगातार चलेगा, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई होगी।

नालंदा: बिहार शरीफ नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, नगर आयुक्त के नेतृत्व में 25 टन प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त, मचा हड़कंप 2“वहीं, नगर निगम की इस कार्रवाई से स्थानीय दुकानदारों में नाराजगी भी देखने को मिली। व्यापारियों का कहना है कि वे नियमित रूप से टैक्स देते हैं, लेकिन उन्हें बुनियादी सुविधाएं नहीं मिलतीं।हम लोगों को सिर्फ छापेमारी के नाम पर परेशान किया जाता है, जबकि इलाके में कई समस्याएं हैं जिन पर ध्यान नहीं दिया जाता।”दुकानदारों ने वार्ड संख्या 37 में व्याप्त समस्याओं के लिए मेयर, नगर निगम प्रशासन और स्थानीय वार्ड पार्षद को जिम्मेदार ठहराया है।

Share This Article