समस्तीपुर में निगरानी का बड़ा एक्शन: दलसिंहसराय के मुखिया 1.20 लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, पंचायत सचिव फरार

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर में निगरानी विभाग की टीम ने कार्रवाई की है । निगरानी की टीम ने दलसिंहसराय अनुमंडल के चकबहुद्दीन पंचायत के मुखिया सिया राम राय को 1 लाख 20 हजार रुपये रिश्वत की राशि लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद निगरानी की टीम से लेकर मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हो गई। बताया गया है कि शिक्षक अब्दुल मन्नान प्राइमरी स्कूल चबहाउद्दीन मोहन वार्ड-7 दलसिंहसराय में पदस्थापित थे।

- Sponsored Ads-

2024 उन पर एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जिसमें एसटी एससी और पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।पंचायत शिक्षक के रूप में बहाल हुए थे। जिस कारण मुखिया की ओर से इन्हें निलंबित कर दिया गया था। हालांकि 26 10.2025 को कोर्ट ने इसे मुक्त कर दिया। इसके बाद कोर्ट ने मुखिया से निलंबन वापस लेने के लिए बोला। शिक्षक का कहना है कि साजिश के तहत गलत रूप से इन्हें फंसाया गया था । 5 लाख रुपए की मांग थीपीड़ित शिक्षक ने बताया कि कोर्ट के निर्देशानुसार निलंबन वापस करने के लिए इन्होंने मुखिया के यहां आवेदन किया, तो मुखिया की ओर से 5 लाख रुपए की मांग की जाने लगी। इसके साथ ही पंचायत सचिव भी रुपए की मांग करने लगे।

समस्तीपुर में निगरानी का बड़ा एक्शन: दलसिंहसराय के मुखिया 1.20 लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, पंचायत सचिव फरार 2जबकि आर्थिक रूप से वह काफी परेशान थे । जिस कारण तंग होने निगरानी की शरण ली।योजना अनुसार इन्होंने तय राशि 1.20 लाख रुपए देने के लिए अपने प्रतिष्ठान दलसिंहसराय सराय गुदरी रोड पर बुलाया। इसके अलावा पंचायत सचिव के लिए 20000 भी रखा था। राशि देने के तुरंत बाद ही निगरानी की टीम मौके पर पहुंची और मुखिया को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पंचायत सचिव मौके से फरार हो गए।

जिनकी निगरानी की टीम अभी तलाश कर रही है।निगरानी के डीएसपी अमरेंद्र प्रसाद विद्यार्थी ने बतलाया कि शिक्षक मन्नान की ओर से निगरानी में शिकायत की गई थी। शिकायत की जांच की गई। जांच के दौरान मामला सही पाया गया। इसके बाद निगरानी ने योजना अनुसार मुखिया को राशि देने के लिए बुलाया, इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि इस दौरान पंचायत सचिव अजीत कुमार मौके से फरार हो गए।

Share This Article