नालंदा: सरमेरा में दो बाइकों की आमने-सामने की भीषण टक्कर, दो युवकों की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

DNB Bharat Desk

नालंदा में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। सरमेरा थाना क्षेत्र के बड़ी मिसियां गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी युवक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

- Sponsored Ads-

मृतकों की पहचान इसुआ गांव निवासी 28 वर्षीय शिव शंकर कुमार और 27 वर्षीय जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि एक बाइक पर सवार तीन युवक इसुआ गांव से नदवां गांव में विधायक अनंत सिंह की बेटी के शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान बड़ी मिसियां गांव के पास दूसरी बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

नालंदा: सरमेरा में दो बाइकों की आमने-सामने की भीषण टक्कर, दो युवकों की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल 2

तीन घायलों का इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। सरमेरा थानाध्यक्ष ने साकेंद्र कुमार ने बताया कि दो मोटरसाइकिल के बीच सीधी टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीन जख्मी बताए जाते है।सभी इसुआ गांव से नदवां गांव घुड़दौड़ देखने जा रहे थे तभी बड़ी मिसिया के पास सड़क हादसे हुआ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article