डीएनबी भारत डेस्क
खगड़िया श्री केशरी नंदन व्यायामशाला के द्वारा श्री कृष्णा नंदन व्यायामशाला के अखाड़े पर गोपाष्टमी के शुभ अवसर पर 138 वाँ महा दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रतियोगिता में आए हुए आगत अतिथि गौरव कुमार गुर्जर गोपाल ज्वेलर्स सुनील शाह बीजेपी नेता ,पंकज पटेल जदयू नेता,

रणजीत सिंह मुख्य निर्णायक ,सूजाता पासवान वार्ड सदस्य वार्ड नंबर 27, शत्रुघन भगत भाजपा जिला अध्यक्ष ,अमन बिहारी शंकर सिंह मंत्री श्री केशरी नंदन व्यायामशाला, मं केश कुमार मीडिया प्रभारी ,के द्वारा दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया हर वर्ष भांति इस वर्ष भी महादंगल प्रतियोगिता का जोरदार आयोजन किया गया ।
आगत अतिथियों ने बताया की इस प्रकार की प्रतियोगिता से जिले के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है एवं उन्हें राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तरीय के प्रतिस्पर्धा में खेलने का मौका मिलता है दंगल में विभिन्न जिलों एवं राज्यों से पहलवानों ने शिरकत किया
बताते चलें कि या महा दंगल प्रतियोगिता का आयोजन 21 नवंबर 2026 से होना था लेकिन मौसम की वजह से यह प्रतियोगिता आगे बढ़कर 25 नवंबर को प्रारंभ किया गया मेले में जिले भर के खेल प्रेमी एवं पहलवान वर्षों से इस महा दंगल प्रतियोगिता के आयोजन का इंतजार करते हैं इस वर्ष दंगल प्रतियोगिता में भाग मिलने वाले प्रतिभागियों का अलग-अलग आयु वर्ग के अनुसार जोड़ी लगवा कर प्रतियोगिता करवाया गया
जिसमें 10 से 20 वर्ष 20 से 30 वर्ष एवं 30 से ऊपर की आयु वर्गों का अलग-अलग ग्रुप बनाकर पहलवानों की जोड़ी लगाई गई।
सूरज पहलवान आवास बोर्ड और कुंदन पहलवान मुंगेर की जोड़ी बराबरी पर छुटी, वही राजा पहलवान रोहियार ने अजीत पहलवान कन्नौर यू पी को पराजित किया, वहीं लक्ष्मण पहलवान दियारा और निबंध पहलवान पसराहा की जोड़ी बराबरी पर छुटी ,तो वहीं सत्यम पहलवान भदास को मन खुश पहलवान रुपौली सुपौल ने पछाड़ा, तो वहीं मोती पहलवान मुंगेर ने अंकुल पहलवान पसराहा को पचरा तो वहीं महिलाओं की कुश्ती में चांदनी राज भागलपुर सावन कुमारी नवगछिया की जोड़ी बराबरी पर छुटी।
नहीं कार्यक्रम में बबलू सिंह समाजसेवी, विद्यानंद ,किशन कुमार ,धर्मेंद्र यादव, तनवीर ,बलराम ,प्रिंस, छोटू, ,नंदन, सत्यम, सोनू, आदित्य, मनीष ,मनीष तांती ,संदीप ,कृष आदि का सहयोग प्राप्त हुआ
खगड़िया संवाददाता राजीव कुमार की रिपोर्ट