बेगूसराय में सड़क हादसे में घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

घटना चेरियाबरियापुर थाना क्षेत्र के सिउरी के समीप की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में सड़क हादसे में घायल किशोर की इलाज के दौरान बीते रात मौत हो गई। घटना चेरियाबरियापुर थाना क्षेत्र के सिउरी के समीप की है। मृतक किशोर की पहचान सिउरी निवासी गुलशन कुमार के रूप में की गई है ।

- Sponsored Ads-

बताया जा रहा है कि गुलशन कुमार सोमवार को अपने परिवार के लोगों के साथ भोज खाने जा रहा था उसी वक्त तेज रफ्तार से जा रही बाइक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

बेगूसराय में सड़क हादसे में घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2आनन फानन में परिजनों ने उसे निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां बीते शाम इलाज के क्रम में गुलशन कुमार की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों के शिकायत के आधार पर कार्रवाई में जुट गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article