विधुत करंट की चपेट में आने से वृद्ध की हुई मौत

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर पंचायत स्थित बेगमपुर गांव में बिद्युत करंट की चपेट में आ जाने से एक वृद्ध की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।  मृतक बेगमपुर गांव के वार्ड नं 3 निवासी 71 वर्षीय विजयकांत झा बताए जा रहे हैं। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

- Sponsored Ads-

मृतक के परिजनों ने बताया कि विजयकांत झा अपने घर के बगल में स्थित गौशाला में कुछ काम कर रहे थे। इसी दौरान वह बिद्युत करंट की चपेट में आ गए। जब तक लोग वहां पहुंचते बृद्ध ने अपना दम तोड़ दिया।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article