वीरपुर में आम के पेड़ से ताड़ के पत्ते उतारने के दौरान पैर फिसलने से 55 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, परिजनों में कोहराम

DNB Bharat Desk

वीरपुर थाना क्षेत्र के पर्रा पंचायत के वार्ड नंबर 7, लक्ष्मीपुर गांव में सोमवार को आम के पेड़ से गिरने से 55 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड संख्या 7 निवासी शंकर दास के 55 वर्षीय पुत्र रामाधीन दास के रूप में की गई है। इस दर्दनाक घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

- Sponsored Ads-

घटना के संबंध में पीड़ित परिवार ने बताया कि रामाधीन दास घर से कुछ ही दूरी पर स्थित अपने ही आम के पेड़ पर ताड़ के सूखे पत्ते (जलावन के लिए) उतारने हेतु चढ़े थे। बारिश के कारण पेड़ पर चढ़ने के दौरान उनका पैर फिसल गया और वे नीचे जमीन पर आ गिरे। गिरने के दौरान उनके सिर पर गंभीर चोट आई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

वीरपुर में आम के पेड़ से ताड़ के पत्ते उतारने के दौरान पैर फिसलने से 55 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, परिजनों में कोहराम 2स्थानीय लोगों ने बताया कि वे स्वभाव से बहुत अच्छे थे और सामाजिक व धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया करते थे। घटना के बाद शव घर पहुंचते ही उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट गई। इस अप्रत्याशित घटना से मृतक की पत्नी व पुत्रों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना मिलते ही मुखिया मो. असजद, पूर्व मुखिया लाल बहादुर शर्मा, पंसस नवीन कुमार सिंह और पूर्व पंसस गीता ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

Share This Article