अनियंत्रित होकर पलटा टेम्पू, एक किशोरी की मौत,महिला समेत चार घायल, बच्चे के मुंह जुट्ठी में समान लेकर जाने के दौरान हुई घटना

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

कैमूर से खबर है कि बच्चें की मुंह जुठाई में जा रहा सवारी भरा टेंपू अनियांत्रिक होकर पलटा हादसे में एक किशोरी की घटना स्थल पर हुई मौत। साथ ही महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस किशोरी के शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही घायलों को भभुआ अस्पताल में भर्ती कराया गया। ममला भभुआ मोहनिया पथ के बबुरा पुल के पास की है।

- Sponsored Ads-

अनियंत्रित होकर पलटा टेम्पू, एक किशोरी की मौत,महिला समेत चार घायल, बच्चे के मुंह जुट्ठी में समान लेकर जाने के दौरान हुई घटना 2जानकारी के मुताबिक बताया जाता है कि मृतक किशोरी औरंगाबाद जिला के बारुण गांव निवासी सागर चौधरी की 16 वर्षीय पुत्री प्रिया कुमारी बताई जाती है। जबकि घायल मे मृतक की चाची आशा देवी, एवं भाई लवकुश कुमार व अमन कुमार,खुशबू कुमारी बताई जाती है। वहीं सूचना पर भभुआ सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के घायल चचेरी बहन ने बताया कि हम लोग ट्रेन से भभुआ रोड स्टेशन पर आए थे। जहां से भभुआ सीएनजी टेंपू से आ रहे थे।

अनियंत्रित होकर पलटा टेम्पू, एक किशोरी की मौत,महिला समेत चार घायल, बच्चे के मुंह जुट्ठी में समान लेकर जाने के दौरान हुई घटना 3तभी भभुआ मोहनिया रोड में बबुरा पुल पर एक तरफ ईट लदा ट्रैक्टर पलटा हुआ था जहां अचानक रॉन्ग साइड से सामने से बस आ गया। बस को बचाने में टेंपू अनियंत्रीत होकर पलट गया जिसमें सवार मेरी बहन प्रिया कुमारी की मौत हो गई। हम सभी घायल हो गए। घटना के बाद स्थनीय लोगों की मदद से सभी को टेंपू से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने प्रिया को मृत घोषित कर दिया व घायल आशा देवी और लवकुश चौधरी एवं इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर बनारस रेफर कर दिया गया।

अनियंत्रित होकर पलटा टेम्पू, एक किशोरी की मौत,महिला समेत चार घायल, बच्चे के मुंह जुट्ठी में समान लेकर जाने के दौरान हुई घटना 4घायल ने बताया कि सभी लोगों को रॉबर्ट्सगंज रिश्तेदारी मे बच्चे की मुंह जुठाई के लिए जाना था। भभुआ से रापटगंज का बस पकड़ना था। लेकिन इसी बिच सड़क दुघर्टना हो गया जहां पुलिस और परिजनों की मदद से शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। हम लोग मांग करते हैं कि आपदा के तहत मुआवजा राशि दिया जाय, वहीं इस घटना से परिजनों मे मातम का माहौल छाया हुआ है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article