युवक की निजी होटल में संदिग्ध मौत, फांसी के फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या करने का आरोप

DNB Bharat Desk

बिहारशरीफ के लहेरी थाना क्षेत्र स्थित रामचंद्रपुर के होटल मनीष पैलेस में एक युवक का फांसी के फंदे से लटका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान प्यारेपुर गांव निवासी सतीश कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का गंभीर आरोप लगाया है।

- Sponsored Ads-

परिजनों के अनुसार सतीश गढ़पर में रहकर निजी स्कूल का संचालन करते थे।मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। मोबाइल बंद मिलने पर परिजनों ने पावापुरी और लहेरी थाना पुलिस से मदद मांगी, लेकिन आरोप है कि दोनों थानों के बीच मामला क्षेत्राधिकार में उलझा रहा और समय पर कार्रवाई नहीं हुई।बुधवार को निजी होटल में शव मिलने के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। घटना के बाद होटल संचालक फरार बताया जा रहा है।

युवक की निजी होटल में संदिग्ध मौत, फांसी के फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या करने का आरोप 2सूचना मिलते ही एसपी हृदयकांत मौके पर पहुंचे और जांच की।एसपी ने बताया कि युवक का शव होटल के कमरे से बरामद हुआ है मौके एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।हत्या या आत्महत्या कहना जल्दीबाजी होगी।होटल के रजिस्टर में युवक का किया हुआ हस्ताक्षर का भी मिलान नहीं हो पाया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article