सिमरिया धाम के चतुर्दिक विकास का श्रय निवर्तमान मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार एवं वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जाता है- संजय कुमार पासवान

DNB Bharat Desk

सिमरिया धाम के चतुर्दिक विकास का श्रय निवर्तमान मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार एवं वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जाता है। सिमरिया धाम के चहुंमुखी विकास को लेकर निवर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिस तरह सदैव कृत संकल्पित रहे हैं उसी प्रकार से वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी रहेंगें। यहां के सर्वांगीण विकास में स्थानीय निकाय नगर परिषद बीहट, नगर परिषद बीहट की मुख्य पार्षद बबीता देवी और सबसे बड़ी प्रयास करते रहने वाले स्थानीय तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार के साथ सदैव में खरा रहूंगा। उनके संकल्पों को साकार कराने में भरपूर सहयोग करूंग

- Sponsored Ads-

। उक्त बातें मंगलवार की देर शाम में राजकीय कल्पवास मेले में आयोजित देव दीपावली एवं कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर गंगा महाआरती में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार पासवान ने कहा। मंत्री श्री पासवन ने कहा की मेरे लिए यह बहुत बड़ा सौभाग्य की बात है की आज हम यहां अपने घर में गंगा महाआरती में उपस्थित होकर देव दीपावली का महोत्सव मना रहें हैं। इन चीजों को देखने के लिए हम सब हरिद्वार, काशीविश्वनाथ और प्रयागराज जाया करते थे।

सिमरिया धाम के चतुर्दिक विकास का श्रय निवर्तमान मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार एवं वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जाता है- संजय कुमार पासवान 2

जिसे हम सब अपने सिमरिया धाम में इतनी सुलभता तथा निकटता से देख कर आह्लादित हो रहे हैं। इसमें भी सिमरिया कुम्भ फाउंडेशन, जिला प्रशासन बेगूसराय, कला एवं संस्कृति विभाग, कला एवं संस्कृति विभाग बेगूसराय, स्थानीय सभी मिडिया साथीयों , बरौनी प्रखण्ड सह अंचल के साथ साथ सभी बेगूसराय वासियों का अभिन्न सहयोग है। वहीं कार्यक्रम को स्थानीय नगर निकाय नगर परिषद बीहट की मुख्य पार्षद बबीता देवी ने भी संबंधित किया। उन्होंने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा आप सबों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन तथा सहयोग मिलता रहे ताकि हम इस कार्यक्रम के साथ साथ समस्त सिमरिया धाम में और भी बेहतर सुविधा प्रदान कराते रहें।

सिमरिया धाम के चतुर्दिक विकास का श्रय निवर्तमान मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार एवं वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जाता है- संजय कुमार पासवान 3कार्यक्रम का संचालन करते हुए सिमरिया कुम्भ फाउंडेशन के महासचिव सह स्थानीय तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार ने कहा की सिमरिया घाट से सिमरिया धाम तथा अर्ध कुम्भ के ध्वज रोहन कर सिमरिया धाम को आध्यात्मिक केंद्र बनाने काम पूर्व मुख्यमंत्री बिहार सरकार नीतीश कुमार ने एनडीए गठबंधन के सरकार में अपने कार्यकाल में किया है। सिमरिया धाम में वर्ष 2015 से अबतक निर्बाध रूप एवं सभी के सहयोग से गंगा महाआरती सिमरिया कुम्भ फाउंडेशन के द्वारा किया जा रहा है। आगामी वर्ष 2029 में इसी पावन धरती पर कुम्भ मेले का आयोजन होगा। वहीं इस पावन अवसर पर देव दीपावली के अवसर पर आयोजित गंगा महाआरती विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

सिमरिया धाम के चतुर्दिक विकास का श्रय निवर्तमान मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार एवं वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जाता है- संजय कुमार पासवान 4इस दौरान ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से देवियों की सुंदर एवं आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई, जिसने महाआरती की भव्यता को और बढ़ा दिया। दीपों की अलौकिक छटा और भव्य महाआरती ने श्रद्धालुओं एवं उपस्थित दर्शकों को आध्यात्मिक वातावरण से भावविभोर कर दिया। महाआरती के पश्चात कल्पवास मेला के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले सभी व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

सिमरिया धाम के चतुर्दिक विकास का श्रय निवर्तमान मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार एवं वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जाता है- संजय कुमार पासवान 5मौके पर गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार पासवान, विधायक रजनीश कुमार, पूर्व विधान पार्षद भूमिपाल राय, उपमहापौर नगर निगम अनिता राय, अपर समाहर्ता ब्रज किशोर चौधरी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी बेगूसराय श्याम कुमार सहनी, डीपीआरओ बेगूसराय नेहा कुमारी, मुख्य पार्षद नगर परिषद बीहट बबीता देवी, उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, निजी विद्यालय के निदेशक अभिषेक कुमार, निदेशक सह प्राचार्य मोहन कुमार परिहस्त, सुनील कुमार, सिमरिया कुम्भ फाउंडेशन के अध्यक्ष डा नलिनी रंजन सिंह, सचिव आभा सिंह, उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह , विश्वरंजन सिंह, विकास कुमार, रामाशिष सिंह, पुनपुन कुमार , चकिया थानाध्यक्ष गौतम कुमार दास, मेला थानाध्यक्ष नीरज कुमार चौधरी, पुलिस अवर निरीक्षक ममता कुमारी के साथ साथ अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य तथा सिमरिया कुंभ फाउंडेशन ,सिमरिया घाट संवेदक परिवार सहित श्रद्धालु, कल्पवासीगण उपस्थित रहे।

सिमरिया धाम के चतुर्दिक विकास का श्रय निवर्तमान मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार एवं वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जाता है- संजय कुमार पासवान 6इसके उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों से हुआ। स्थानीय कलाकार पुष्कर कुमार, रूपेश कुमार एवं अनीता मिश्रा ने अपनी गायकी से दर्शकों का मनोरंजन किया। वहीं पटना की लोक गायिका खुशी रानी ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया। संगत कलाकारों में तबला पर संत कुमार, पैड पर सचिन कुमार तथा ऑर्गन पर बंटी कुमार ने शानदार संगत की। इसके बाद बाल रंगमंच आर्ट एंड कल्चरल सोसाइटी, बरौनी की ओर से साक्षी एवं उनकी टीम ने मनमोहक लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण लोक गायिका चंदन तिवारी रहीं। उन्होंने अपने पारंपरिक लोकगीतों की शानदार एवं प्रभावशाली प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी गायकी ने सिमरिया महोत्सव देव दीपावली-2026 की सांस्कृतिक संध्या को यादगार बना दिया।

सिमरिया धाम के चतुर्दिक विकास का श्रय निवर्तमान मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार एवं वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जाता है- संजय कुमार पासवान 7संगत कलाकार में सह गायक में आनंद ठाकुर, ढोलक सुनील कुमार, तबला में पंचम सम्राट, बैंजो में रविंद्र कुमार, पैड में मंटू कुमार, कीबोर्ड में विजय कुमार, एवं प्रबंधक में सत्यम कुमार की शानदार टीम रही।

सिमरिया धाम के चतुर्दिक विकास का श्रय निवर्तमान मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार एवं वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जाता है- संजय कुमार पासवान 8कार्यक्रम के समापन में स्थानीय विधायक, तेघड़ा  रजनीश कुमार एवं जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, बेगूसराय श्याम कुमार सहनी ने सभी कलाकारों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।इससे पूर्व कुंभ फाउंडेशन द्वारा सभी आगत अतिथियों को चादर ओढ़ाकर एवं मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया। दीपोत्सव, गंगा महाआरती, लोक संस्कृति एवं संगीत की विविध प्रस्तुतियों के साथ सिमरिया महोत्सव देव दीपावली-2026 का समापन उत्साहपूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण में हुआ। इस आयोजन ने सिमरिया धाम की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्ता को एक बार फिर रेखांकित किया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article