पिकअप ने मोटरसाइकिल सवार दो चचेरे भाई को कुचला,एक की मौत एक जख्मी

DNB Bharat Desk

शुक्रवार को नालंदा जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां खुदागंज थाना क्षेत्र इलाके के पचरुखिया मोड पर पीकअप ने मोटरसाइकिल सवार को ठोकर मार दी जिसमें युवक हरेंद्र कुमार की मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक जख्मी हो गया।

- Sponsored Ads-

हरेंद्र अपना चचेरे भाई विकास कुमार के साथ पचरुखिया गांव से राजमिस्त्री का काम कर लौट रहा था, तभी हादसे के शिकार हो गए।वही दूसरी घटना भागनबीघा थाना क्षेत्र इलाके के पचासा मोड़ के पास घटी। जहां अनियंत्रित ट्रक ने दो एएनएम छात्र और एक व्यक्ति को कुचल दिया जिससे इस घटना में तीन लोग जख्मी हो गए।

पिकअप ने मोटरसाइकिल सवार दो चचेरे भाई को कुचला,एक की मौत एक जख्मी 2जख्मी छात्रा में अनुपम कुमारी नेहा कुमारी और आशीष कुमार जख्मी हो गए।अनुपम और आशीष कुमार पति पत्नी बताए जाते है।फिलहाल सभी जख्मी को गंभीर हालत में तीनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।टोल टैक्स बचाने के चक्कर में यह सड़क हादसा होने की बात सामने आई है।

Share This Article