मैराथन दस किलोमीटर दौड़ में केन्या की लड़की प्रथम स्थान प्राप्त की, रन फॉर गंगा मैराथन में दिखा युवा युवती का जोश, यूपी के बालक बालिका ने मैराथन दौड़ में मारी बाजी
प्रतिभा को निखारने की जरूरत है, गंगा हमारी मां है– डीएम
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को दस – दस हजार रुपया, द्वितीय स्थान में पांच – पांच हजार रुपया, तृतीय स्थान में तीन – तीन हजार रुपया दिया गया।
डीएनबी भारत डेस्क
जिला गंगा समिति एवं जिला प्रशासन द्वारा गंगा को स्वच्छ और सुंदर बनाने को लेकर सिमरिया धाम में बुधवार की सुबह रन फॉर गंगा मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन दौड़ में युवा युवतियों की भीड़ ने कार्यक्रम को सफल बना दिया। मैराथन दौड़ में केन्या सहित यूपी, बिहार के 1537 प्रतिभागियों ने दस एवं पांच किलोमीटर मैराथन दौड़ में भाग लिया।

इस अवसर पर गंगा रिवर फ्रंट पर आयोजित कार्यक्रम में गायक रुपेश कुमार, शिवेश मिश्रा के द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया। वही बिहार गीत एवं गंगा नदी का जल पौधा में डीएम श्रीकांत शास्त्री, एमएलसी सर्वेश कुमार ने डालकर मैराथन दौड़ का विधिवत उद्घाटन किया।इस अवसर पर डीएम श्रीकांत शास्त्री ने कहा कि प्रतिभा को निखारने की जरूरत है।हम सभी अपनी प्रतिभा को निखारें।खेल कूद के साथ साथ पढ़ाई भी जरूरी है। उन्होंने कहा मैराथन दौड़ गंगा नदी को स्वच्छ व निर्मल बनाने को लेकर किया गया है। गंगा हमारी मां है। गंगा का जल पवित्र है। तभी भारतवासियों व बेगूसराय जिला वासियों के लिए गंगा की अलग महत्ता है।
इसके साथ ही सिमरिया धाम के मुख्य द्वार पर से दस किलोमीटर बालक बालिका एवं पांच किलोमीटर बालक बालिका रन फॉर गंगा मैराथन दौड़ को विधानपार्षद सर्वेश कुमार, डीएम श्रीकांत शास्त्री, डीडीसी आकाश चौधरी,एडीएम ब्रजकिशोर चौधरी, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी श्याम सहनी,खेल पदाधिकारी बिट्टू कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार, नप बीहट उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन दौड़ के प्रारंभ होने के दौरान युवक युवती में काफी जोश दिख रहा था। डीएम के द्वारा लाइन में रहकर दौड़ लगाते रहें । प्रतिभागियों ने हरी झंडी के बाद दौडना शुरू कर दिया। सिमरिया धाम से जीरोमाइल गोलंबर के रास्ते सिक्स लेन पुल पर दौड़ कर वापस सिमरिया धाम पहुंचा।
जहां पर जिला खेल विभाग एवं शिक्षा विभाग के पदाधिकारी, शिक्षक, शिक्षिका द्वारा वापस आने वाले प्रथम, द्वितीय, तृतीय सहित दसवें स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को चिन्हित कर अलग किया गया।दस किलोमीटर बालिका रन फॉर गंगा मैराथन दौड़ में अंतरराष्ट्रीय महिला धावक ईरा जेरोटिक जो केन्या से आई थी। उन्होंने सबसे अलग रुप में तेज दौड़ लगाते हुए केन्या की ईरा जेरोटिक ने दस किलोमीटर बालिका रन में सबसे तेज दौड़ लगाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही द्वितीय स्थान पर यूपी की काजल कुमारी, तृतीय स्थान पर बिहार की रौशनी कुमारी, वही दस किलोमीटर मैराथन दौड़ बालक वर्ग में प्रथम स्थान उत्तरप्रदेश के शाहिद अहमद के पुत्र आरिफ अली ने प्राप्त किया।
द्वितीय स्थान पर यूपी के जितेंद्र राय का पुत्र विकास राय, तीसरे स्थान पर बिहार के निर्मल का पुत्र अभिषेक कुमार ने प्राप्त किया।वही पांच किलोमीटर मैराथन दौड़ में बालक वर्ग में प्रथम स्थान बेगूसराय पोखरिया वार्ड 35 निवासी उपेंद्र कुमार का पुत्र आयुष्मान कुमार, दूसरे स्थान पर वीरपुर प्रखंड के लक्ष्मीपुर गांव निवासी अजय दास का पुत्र गौरव दास और तीसरे स्थान पर भागलपुर जिला का श्रवण कुमार का पुत्र कौशल कुमार ने किया। वहीं 5 किमी बालिका वर्ग मैराथन में प्रथम स्थान यूपी आजमगढ़ के गणपति वर्मा की पुत्री किरण वर्मा, द्वितीय स्थान यूपी के गिरधारी प्रजापति की पुत्री मुस्कान प्रजापति, तृतीय स्थान बिहार मुंगेर के सुनील गुप्ता की पुत्री अंजलि कुमारी ने प्राप्त किया।
मैराथन दौड़ के बाद सभा स्थल पर डीएम श्रीकांत शास्त्री, एमएलसी सर्वेश कुमार, डीडीसी आकाश चौधरी, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी श्याम कुमार सहनी, डीपीओ मनरेगा बिट्टू कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार, एडीएम ब्रजकिशोर चौधरी, उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, नप बीहट कार्यपालक पदाधिकारी अवनीश कुमार, बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार, जदयू जिलाध्यक्ष नन्दलाल राय सहित अन्य ने प्रथम स्थान पाने वाले को दस – दस हजार रुपया का चेक, द्वितीय स्थान पांच – पांच हजार रुपया, तृतीय स्थान को तीन – तीन हजार रुपया का चेक मेडल और प्रतीक चिन्ह भेंटकर कर सम्मानित किया गया।
इसके अलावा दस प्रतिभागियों को 1100 सौ रुपया, मेंडल दिया गया। इसके साथ ही इस मैराथन दौड़ में शामिल सभी प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण पत्र दिया गया।इस अवसर पर एसबीआई,हर्ल बरौनी, एनटीपीसी,आईओसीएल, बरौनी डेयरी, सिमरन मेडिभरसल, गंगा राम सहित अन्य प्रायोजक को डीडीसी आकाश चौधरी ने अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक रंधीर कुमार, विश्वजीत कुमार, चंदन कुमार, दीपक कुमार, पिंकी देवी, बबीता कुमारी, श्वेता कुमारी,नव्या सिंह, शालिनी,शारदा,रुपम, सचिन कुमार,केशव कुमार, अविनाश कुमार सहित अन्य शिक्षक, शिक्षिका खेल प्रेमी मौजूद थे।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट