डीएनबी भारत डेस्क
भगवानपुर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अंचल परिषद की विस्तारित बैठक साथी सुशील कुमार महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अंचल मंत्री अशोक राय ने कार्य रिपोर्ट पेश की।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक एवं जिला मंत्री अवधेश कुमार राय ने कहा कि सभी शाखाओं की नियमित बैठक होनी चाहिए। उन्होंने 26 नवंबर को अधिक से अधिक किसानों को जिला मुख्यालय पर धरना में शामिल होने का आह्वान किया।
उन्होंने 1, 2 एवं 3 दिसंबर को बढ़ती महंगाई, चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो, एस.आई.आर. रद्द करो, ई.वी.एम. हटाकर मतपत्र से मतदान कराओ सहित अन्य मुद्दों को लेकर भगवानपुर अंचल से जेल भरो अभियान में अधिक से अधिक किसान-मजदूरों को शामिल होने का आह्वान किया।
बैठक को संगठन मंत्री राजेन्द्र चौधरी, पूर्व अंचल मंत्री राम चन्द्र पासवान, किसान नेता सुशील कुमार महतो एवं निर्वाण प्रसाद यादव ने भी संबोधित किया।
बैठक में संजय कुमार, राम विलास पासवान, शकील अहमद, उचित तांती, अर्जुन दास, विरेन्द्र कुमार हासिल, अशोक महतो, योगी पासवान, सिकन्दर तांती, राम प्रकाश पासवान, लालो शर्मा, विरेन्द्र कुमार सहित दर्जनों पार्टी साथियों ने हिस्सा लिया।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट