डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले के मंसूरचक प्रखंड क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी विद्यालय मंसूरचक में कांग्रेस पार्टी के द्वारा प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर महतो की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।उक्त बैठक को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास ने माई बहिन मान योजना के तहत प्रत्येक महिलाओं के खाते में मिलने वाले राशि के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि आप लोग इस योजना के बारे में आगामी पन्द्रह दिनों के अंदर संपूर्ण विधानसभा में हर घर दस्तक देकर महिलाओं से संवाद करते हुए कांग्रेस पार्टी द्वारा उक्त योजना से संबंधित जारी किए गए

पम्पलेट वितरण करने तथा इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर माई बहिन मान योजना के द्वारा मिलने वाली राशि से अवगत कराते हुए इंडिया गठबंधन को अपना समर्थन देने का अपील करने का निर्देश दिया साथ ही कांग्रेस पार्टी द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी हेतु चल रहे बूथ स्तरीय विभिन्न कार्यक्रमों की अधतन समीक्षा करते हुए उक्त अभियान में और तेजी लाने का स्पष्ट निर्देश दिया गया। उक्त अवसर पर बछवाड़ा विधानसभा चुनाव प्रभारी पुष्पेंद्र साहु ने बताया कि इस बार कांग्रेस पार्टी बछवाड़ा विधानसभा ही नहीं बल्कि पूरे बिहार में इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर बहुत मजबूती से चुनाव लड़ने जा रही है
जिसमें कांग्रेस पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता का अहम योगदान देने की जरूरत है।उक्त बैठक में प्रखंड उपाध्यक्ष मो जावेद, मंडल अध्यक्ष संजय पासवान, विधानसभा उपाध्यक्ष निखिल राज, युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ऋषिकेश पासवान, मीडिया प्रभारी राम कल्याण महतो, राजकिशोर गुप्ता, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक महतो, श्याम नंदन महतो, रामकुमार चौधरी, प्रमोद रवि, रामविलास पासवान,मनोज पासवान सहित सभी पंचायतों के पंचायत अध्यक्ष मौजूद थे। बेगूसराय भगवानपुर
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट