डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय में कुख्यात किलर मुकेश यादव गिरफ्तार! बलिया थाना क्षेत्र के लखमिनिया में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि इरशादुज्जमा पर ताबड़तोड़ गोलीबारी करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई में दबोच लिया है।

दरअसल, सितंबर महीने की शाम पांच अपराधियों ने घात लगाकर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि इरशादुज्जमा पर जानलेवा हमला किया था। इस गोलीबारी में उन्हें चार गोलियां लगी थीं। वारदात के बाद अपराधियों ने बाजार में भी फायरिंग करते हुए पुलिस को खुली चुनौती दी थी। लंबे समय से इलाके में चर्चा और दहशत का कारण बने इस मामले में शुक्रवार देर शाम मुख्य आरोपी मुकेश यादव गिरफ्तार हुआ।
बताया जा रहा है कि आरोपी ने डीएसपी के समक्ष घटना की साजिश और वारदात से जुड़ी कई अहम जानकारियां दी हैं। अब पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश और पूरे मामले की जांच में जुटी है।
डीएनबी भारत डेस्क