राजगीर क्रिकेट स्टेडियम का नाम हो महाराज जरासंध के नाम, राजगीर में बिहार का मुख्यमंत्री डॉ प्रेम कुमार जैसा हो के लगे नारे।
डीएनबी भारत डेस्क

मगध सम्राट महाराज जरासंध की 5229 वीं जयंती के मौके पर पर्यटक नगरी राजगीर में चंद्रवंशी समाज का जनसैलाब उमड़ पड़ा। जयंती के अवसर पर जरा देवी मंदिर के समीप से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने हिस्सा लिया।
इस मौके पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार और जेडीयू नेता डॉ. धर्मेंद्र कुमार चंद्रवंशी भी राजगीर पहुंचे। दोनों नेताओं ने महाराज जरासंध स्मारक पहुंचकर उनकी विशाल प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने एक बार फिर राजगीर क्रिकेट स्टेडियम का नाम महाराज जरासंध के नाम पर रखने की मांग उठाई।
उन्होंने कहा कि महाराज जरासंध का मगध के विकास और गौरवशाली इतिहास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। केंद्र और बिहार सरकार ने उनके सम्मान में डाक टिकट भी जारी किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रयास से राजगीर में महाराज जरासंध की भव्य प्रतिमा स्थापित हुई, जिसे देखने देश-विदेश से पर्यटक पहुंचते हैं।वहीं जेडीयू नेता डॉ. धर्मेंद्र कुमार चंद्रवंशी ने महाराज जरासंध की जयंती को राजकीय स्तर पर मनाने का श्रेय नीतीश कुमार को दिया।
उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से राजगीर क्रिकेट स्टेडियम का नाम महाराज जरासंध के नाम पर रखने की मांग की। उन्होंने कहा कि महाराज जरासंध की कीर्ति केवल मगध या भारत तक सीमित नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में फैली हुई है।इस दौरान बिहार का मुख्यमंत्री कैसा हो डॉ प्रेम कुमार जैसा हो के नारे भी लगाए गए।
डीएनबी भारत डेस्क