डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय के फूलवड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत शोकहारा विश्वकर्मा टोला वार्ड 12 स्थित आम गाछी में रविवार की सुबह एक युवक की लाश मिलने के बाद लोगों में संसनी फ़ैल गई. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई.

वहीँ घटना की जानकारी स्थानीय फूलवड़िया थाना पुलिस को दी गई. घटना की सूचना मिलते ही फूलवड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुँच गई और घटना की छानबीन में जुट गई. वहीँ घटना की जानकारी मिलते ही तेघड़ा एस डी पी ओ कृष्ण कुमार भी मौके पर पहुँच गए और घटना की जाँच में जुट गए.
इसी बीच मृतक युवक के परिजन भी मौके पर पहुँच गए. मृतक युवक की पहचान नगर परिषद बरौनी के वार्ड -15, शोक हारा -2, वाटिका चौक निवासी अनिल कुमार झा का करीब 25 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार मिश्रा के रूप में हुई है.
मृतक के चाचा हरिनारायण मिश्रा ने बताया कि मृतक युवक नीतीश कुमार टोटो चलाता था. उसके पिता बीमार रहते हैँ. माँ का देहांत हो चूका है और वे दो भाई हैँ. मृतक का किसी के साथ कोई विवाद नहीं था. शनिवार की शाम टोटो घर पर लगाकर कहीं निकला था. और आज सुबह उसका लाश बरामद हुआ है.
उन्होने बताया कि शव को देखने से लगता है कि गला दबाकर हत्या की गई गई. हालांकि ये जाँच का विषय है. पुलिस ने कागज़ी कार्रवाई करने के बाद शव को अग्रिम कार्रवाई हेतु प्रक्रिया में जुट गई है.
डीएनबी भारत डेस्क