एनटीपीसी बरौनी में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को मिली मजबूती, सीआईएसएफ फायर विंग को मिली नई फायर जीप

DNB Bharat Desk

बरौनी। एनटीपीसी बरौनी ने अपनी अग्नि सुरक्षा एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था को और सुदृढ़ करते हुए सीआईएसएफ यूनिट के फायर विंग को एक नई आधुनिक फायर जीप एवं हाई प्रेशर एयर कंप्रेसर उपलब्ध कराया है। शनिवार को बरौनी थर्मल पावर स्टेशन (बीटीपीएस) परिसर में आयोजित एक समारोह के दौरान पारंपरिक पूजा-अर्चना के बाद इन उपकरणों का विधिवत उद्घाटन किया गया।

- Sponsored Ads-

एनटीपीसी बरौनी के महाप्रबंधक (मेंटेनेंस एवं एडीएम) अभय कुमार दुबे तथा सीआईएसएफ के उप कमांडेंट आकाश सक्सेना ने संयुक्त रूप से ‘सीआईएसएफ फायर जीप बीटीपीएस (बी)’ को हरी झंडी दिखाकर परिचालन बेड़े में शामिल किया।

एनटीपीसी बरौनी में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को मिली मजबूती, सीआईएसएफ फायर विंग को मिली नई फायर जीप 2टाटा निर्मित यह नई फायर जीप आधुनिक अग्निशमन उपकरणों जैसे कंट्रोल पैनल, प्रेशर गेज, होज रील, डिलीवरी होज व्यवस्था और उच्च क्षमता वाली एलईडी सर्च लाइट से सुसज्जित है। इसकी पंप क्षमता 100 किलोग्राम प्रति वर्ग सेंटीमीटर दबाव पर 38 लीटर प्रति मिनट है और इसकी जलधारा 12 मीटर तक पहुंच सकती है। 60 मीटर की संयुक्त लंबाई वाले दो हाई प्रेशर होज के कारण यह वाहन संयंत्र परिसर के संकरे और दुर्गम स्थानों पर भी त्वरित पहुंच बनाकर आग बुझाने में सक्षम है। वहीं, हाई प्रेशर एयर कंप्रेसर की मदद से ब्रीदिंग अपरेटस (बीए) सेट के सिलेंडरों में तेजी से हवा भरी जा सकेगी, जिससे धुएं और विषैले वातावरण में बचाव कार्य के दौरान जवानों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

एनटीपीसी बरौनी में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को मिली मजबूती, सीआईएसएफ फायर विंग को मिली नई फायर जीप 3समारोह को संबोधित करते हुए सीआईएसएफ के उप कमांडेंट आकाश सक्सेना ने कहा कि इन आधुनिक उपकरणों के शामिल होने से फायर विंग की कार्यक्षमता और त्वरित कार्रवाई की ताकत बढ़ेगी। इससे पूर्व सहायक कमांडेंट एवं फायर विंग प्रभारी भास्कर दास ने उपकरणों की तकनीकी विशेषताओं की जानकारी दी।

एनटीपीसी बरौनी में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को मिली मजबूती, सीआईएसएफ फायर विंग को मिली नई फायर जीप 4इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) रोशन डुंगडुंग, अपर महाप्रबंधक (सेफ्टी) हितेश रस्तोगी, अपर महाप्रबंधक (एमएमडी) सुशील चंद्र भोई, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) अर्नब मुखर्जी, उप महाप्रबंधक (एमएमडी) अपूर्व त्रिपाठी, वरिष्ठ प्रबंधक (एमएमडी) राजीव रंजन सहित एनटीपीसी और सीआईएसएफ के कई अधिकारी व जवान मौजूद रहे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article