मानवता ही सबसे बड़ी सेवा है, सेवा ही सच्ची पूजा है — राकेश 

DNB Bharat Desk

कल देर शाम मातृवंदन फाउंडेशन, लखनऊ की ओर से समस्तीपुर के लोकप्रिय समाजसेवी हरेंद्र कुमार के सुपुत्र तेजवीर सिंह के जन्मदिन के शुभ अवसर पर एक सराहनीय पहल की गई।

- Sponsored Ads-

 इस मौके पर समस्तीपुर स्टेशन चौक पर लगभग 200 से अधिक गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन का पैकेट वितरित किया गया। छोटे बच्चे के हाथों से भोजन वितरण करवाकर उसे भी सेवा और संस्कार का पाठ पढ़ाया गया। भोजन पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर आई मुस्कान और उनकी दुआ ही इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी उपलब्धि रही।

मानवता ही सबसे बड़ी सेवा है, सेवा ही सच्ची पूजा है -- राकेश  2इस अवसर पर मातृवंदन फाउंडेशन के प्रतिनिधि सह समाजसेवी राकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि किसी भूखे को भरपेट भोजन खिलाना सबसे बड़ा पुण्य और सबसे बड़ी मानवता है। गरीबों को भोजन देना, असहाय की मदद करना, जरूरतमंद के काम आना ही सच्चा धर्म है। जन्मदिन, खुशी का अवसर तब और भी खास हो जाता है जब उस खुशी में गरीबों को भी शामिल किया जाए। 

मानवता ही सबसे बड़ी सेवा है, सेवा ही सच्ची पूजा है -- राकेश  3मातृवंदन फाउंडेशन का संकल्प है कि हम समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुँचाएँ। मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं, सेवा से बड़ी कोई पूजा नहीं है l उन्होंने आगे कहा कि फाउंडेशन आगे भी पर्यावरण, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और गरीबों की सेवा के क्षेत्र में लगातार काम करता रहेगा। 

मानवता ही सबसे बड़ी सेवा है, सेवा ही सच्ची पूजा है -- राकेश  4मौके पर समाजसेवी सह व्यवसायी हरेन्द्र कुमार, व्यवसायी राय सोनी सिंह, अधिवक्ता मोo शाहिद हुसैन, रेलवे ट्रेड यूनियन नेता एस.के.निराला, समाजसेवी ईo राजेश कुमार, उत्कर्ष बैंक के वरीय प्रबंधक रवि आनंद, समाजसेवी मोo परवेज आलम, समाजसेवी मनोज कुमार राय, समाजसेवी विश्वनाथ हजारी, चिकित्सक डाo रामपुकार सिंह तथा समाजसेवी जयलाल राय आदि मौजूद थे l

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article