पूजा पंडालों में तीव्र ध्वनि पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सभी दुर्गा पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य किया गया है।
सिटी रिपोर्टर|बछवाड़ा
भगवानपुर थाना परिसर में गुरुवार को दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी धर्मवीर कुमार प्रभाकर ने संयुक्त रूप से किया। थानाध्यक्ष ने कहा दुर्गा पूजा को शांतिपूर्वक और भाईचारे के साथ मनाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि पूजा पंडालों में तीव्र ध्वनि पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सभी दुर्गा पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य किया गया है।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए भीड़-भाड़ वाली जगहों पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा। अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी पूजा के दौरान डी जे पर पूर्ण प्रतिबंध है प्रखंड क्षेत्र के सभी पूजा समिति को निर्देश दिया गया की लाइसेंस लेना अनिवार्य है पूजा समिति के द्वारा बैच धारक वॉलेंटियर को भी तैनात करना अनिवार्य है शरारती एवं उपद्रवी तत्त्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी कुछ पुलिस कर्मी सादे लिवास में भी मेले पर नजर रखेंगे। पूजा समिति के सदस्यों को प्रशासन के व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा जाएगा।
इससे किसी भी समस्या पर तुरंत कार्रवाई की जा सकेगी।बीडीओ धर्मवीर कुमार प्रभाकर ने सभी पूजा समितियों से सरकारी गाइडलाइन का पालन करने को कहा। बैठक में मुखिया अनिल कुमार सिंह, पूर्व प्रमुख कृष्ण कुमार राय, सिकंदर चौधरी, राम इकबाल चौधरी, उपमुखिया नीरज कुमार, इन्द्रदेव राय, आदित्यकान्त शर्मा लोजपा नेता अनील पासवान, रंजन कुमार सिंह,समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट