बेगूसराय में फिर लहराया हथियार, भोजपुरी गाने पर रील बनाकर युवक ने दिखाई दबंगई; वीडियो वायरल

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में पुलिस की सख्ती के बावजूद हथियार लहराने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो और रील बनाकर वायरल करने का मामला सामने आ रहा है। 

- Sponsored Ads-

ताजा मामला एक बार फिर बेगूसराय से सामने आया है, जहां भोजपुरी गाने की धुन पर हाथ में हथियार लेकर एक युवक खुलेआम प्रदर्शन करता नजर आ रहा है।वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक युवक अपने सिर पर मुरेठा बांधे हुए है और हाथ में हथियार लेकर भोजपुरी गाने पर उसे लहराते हुए रील बना रहा है। इतना ही नहीं, वीडियो में युवक एक अन्य व्यक्ति को हथियार दिखाकर धमकाते हुए भी नजर आ रहा है। 

बेगूसराय में फिर लहराया हथियार, भोजपुरी गाने पर रील बनाकर युवक ने दिखाई दबंगई; वीडियो वायरल 2इसके बाद किसी ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो बेगूसराय के नयागांव थाना क्षेत्र का है। हालांकि, वीडियो कब का है और इसमें दिखाई दे रहे युवक कौन हैं, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर पुलिस की लगातार कार्रवाई के बावजूद युवाओं में हथियार के साथ रील बनाने और सोशल मीडिया पर दबंगई दिखाने का शौक क्यों बढ़ता जा रहा है?

बेगूसराय में फिर लहराया हथियार, भोजपुरी गाने पर रील बनाकर युवक ने दिखाई दबंगई; वीडियो वायरल 3 क्या ऐसे लोगों को कानून का कोई डर नहीं है।हालांकि, हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि हम नहीं करता है। वहीं, पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article