डीएनबी भारत डेस्क
नालंदा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हिलसा थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने दो अपराधियों को भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

मामला हिलसा थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन वाहन जांच अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई। गुप्त सूचना के आधार पर अपर थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शहर के बुढ़वा महादेव स्थान के पास एक केटीएम बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली।
दोनों युवकों के पास से तीन देशी कट्टा, .315 बोर के 23 कारतूस और 7.65 बोर के 20 कारतूस बरामद किए गए। इसके अलावा दो मोबाइल फोन और एक बाइक भी जब्त की गई है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खोरमपुर गांव के हर्ष राज और सैदनपुर गांव के प्रदीप कुमार के रूप में की गई है। पुलिस ने दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास के साथ-साथ हथियार सप्लाई नेटवर्क की भी जांच में जुट गई है।
डीएनबी भारत डेस्क