तेघड़ा में कांग्रेस का एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर: बूथ स्तर तक संगठन को धार देने का लिया गया संकल्प

DNB Bharat Desk

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बेगूसराय जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला स्तरीय मंडल अध्यक्षों का एकदिवसीय प्रशिक्षण  शिविर  तेघड़ा में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  राजेश कुमार , प्रशिक्षक प्रो रंजीत कुमार मिश्रा  एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष  शिवप्रकाश गरीबदास , प्रदेश उपाध्यक्ष अभय कुमार सिंह सार्जन ,प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज गौतम , खगड़िया के पूर्व विधायक चन्दन यादव  ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

- Sponsored Ads-

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष  राजेश कुमार  ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत संगठन हैं। संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने के लिए मंडल अध्यक्षों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझें और कांग्रेस की विचारधारा, नीतियों एवं जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएं।

तेघड़ा में कांग्रेस का एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर: बूथ स्तर तक संगठन को धार देने का लिया गया संकल्प 2प्रशिक्षक  रंजीत कुमार मिश्रा  ने प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि संगठनात्मक मजबूती के लिए अनुशासन, आपसी समन्वय, संवाद और निरंतर जनसंपर्क आवश्यक है। मंडल अध्यक्षों को बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार करने, नए लोगों को पार्टी से जोड़ने तथा कांग्रेस के इतिहास, विचारधारा और संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष  शिवप्रकाश गरीबदास जी ने कहा कि बेगूसराय जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाना हमारी प्रथम प्राथमिकता है मौके पर खगड़िया  के पूर्व विधायक चन्दन यादव , रुचि सिंह,

प्रदेश उपाध्यक्ष अभय कुमार सिंह सार्जन, रवि रंजन कुमार, एहसान रिजवी, अभिषेक सिंह आदि मौजूद थे आगत अतिथियों को चादर और माला से  प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार ,रणधीर मिश्रा ,सरोज कुमार पासवान , अताउर रहमान एवं संजय सिंह ने सम्मानित किया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article