नालंदा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैरेज में खड़ी काली स्कॉर्पियो से 348 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

बिहारशरीफ में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बिहार थानाध्यक्ष रणजीत रजक गुप्त सूचना के आधार पर पंडितनगर मोहल्ले में स्थित एक गैरेज में छापेमारी कर काले रंग की स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक शराब कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है।

 बरामद शराब की कुल मात्रा करीब 348 लीटर बताई जा रही है।दरअसल, बिहार थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पंडितनगर स्थित एक गैरेज में काले रंग की स्कॉर्पियो खड़ी है,जिसमें अंग्रेजी शराब लदी हुई है और वहीं से शराब की सप्लाई की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गैरेज में छापेमारी की।

नालंदा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैरेज में खड़ी काली स्कॉर्पियो से 348 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार 2छापेमारी के दौरान स्कॉर्पियो से अलग-अलग ब्रांड की कुल 348 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। मौके से पुलिस ने स्मित पटेल को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सरमेरा थाना क्षेत्र के गौसनगर का रहने वाला है और फिलहाल पंडितनगर में किराये के मकान में रह रहा था।

नालंदा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैरेज में खड़ी काली स्कॉर्पियो से 348 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार 3शराब के अलावा पुलिस ने मौके से एक मोबाइल फोन और शराब ढोने में इस्तेमाल की जा रही काले रंग की स्कॉर्पियो भी बरामद की है।

 पुलिस गिरफ्तार आरोपी के आपराधिक इतिहास का भी पता लगा रही है।वही परवलपुर थाना पुलिस के द्वारा कतरू बीघा गांव से गुप्त सूचना पर साठ लीटर चुलाई शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article