भगवानपुर: स्थानांतरित शिक्षकों को समारोह आयोजित कर दी गई भावभीनी विदाई

DNB Bharat Desk

भगवानपुर। उत्क्रमित मध्य विद्यालय बनहारा उर्दू में शनिवार को स्थानांतरित शिक्षकों महजबी बानो, मजहर एवं नुजहत आरा के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय परिवार की ओर से तीनों शिक्षकों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

- Sponsored Ads-

समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक रवि प्रकाश सुमन ने कहा कि स्थानांतरित शिक्षकों ने अपने कार्यकाल के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था एवं गरिमा को बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनका योगदान विद्यालय परिवार के लिए हमेशा यादगार रहेगा।

भगवानपुर: स्थानांतरित शिक्षकों को समारोह आयोजित कर दी गई भावभीनी विदाई 2वहीं, विदाई ले रहे शिक्षकों ने भावुक होते हुए कहा कि इस विद्यालय के शिक्षकों एवं बच्चों से उन्हें जो स्नेह और सम्मान मिला है, उसे वे जीवनभर याद रखेंगे। समारोह में उपस्थित शिक्षकों ने तीनों के उज्ज्वल भविष्य एवं सुखद कार्यकाल की कामना की।

मौके पर शिक्षक सौरभ सुमन, अन्नू कुमारी, चांदनी कुमारी, ममता कुमारी, इस्तियाक अंसारी, राजेश तांती, रिजवान आलम सहित अन्य शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article