बेगूसराय में एक युवक ने ट्रैफिक जवान को किया पिटाई, सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से हो रहा है वायरल

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में ट्रैफिक जवान को उसे वक्त एक युवक को ट्रैफिक नियम कानून समझना महंगा पड़ गया। जब युवक ने ट्रैफिक जवान को जमकर पिटाई कर दी। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ट्रैफिक जमाल एक युवक को ट्रैफिक नियम के बारे में जानकारी दे रहा था। तभी युवक आग बबूला हो गया और ट्रैफिक जवान के साथ मारपीट करने लगा।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में एक युवक ने ट्रैफिक जवान को किया पिटाई, सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से हो रहा है वायरल 2बताया जा रहा है कि युवक गलत दिशा से मोटरसाइकिल लेकर जा रहा था तभी ट्रैफिक जवान ने उसे रोक कर ट्रैफिक नियमों को बताने का प्रयास किया इसी से नाराज होकर युवक ने ट्रैफिक जवान को पिटाई कर दी। आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से ट्रैफिक जवान के साथ युवक मारपीट कर रहा है। हालांकि इस घटना के संबंध में ट्रैफिक इंस्पेक्टर अजय शंकर ने बताया है कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है उसे वीडियो में देखा गया है कि मेरे ट्रैफिक जवान को एक युवक के द्वारा मारपीट की जा रही है।

बेगूसराय में एक युवक ने ट्रैफिक जवान को किया पिटाई, सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से हो रहा है वायरल 3उन्होंने बताया है कि जब जवान से पूछताछ किया तो उन्होंने बताया कि युवक रॉन्ग साइड से जा रहा था तभी उसको समझने का प्रयास किया लेकिन युवक आग बबूला होकर उलझ गया और मारपीट करने लगा है। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत युवक के खिलाफ नगर थाना में दे दी गई है और आगे की कार्रवाई में पुलिस जुटी हुई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article