समस्तीपुर: एक रेलवे गुमटी के गेटमैन द्वारा ट्रेन को रोक कर गंभीर मरीज को इलाज के लिए रेलवे ट्रेक पार करवाने का वीडियो सोसल मिडिया पर हुआ वायरल

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर में एक रेलवे गुमटी के गेटमैन का वीडियो सामने आया है जहां ट्रेन को रोक कर गंभीर मरीज को इलाज के लिए रेलवे ट्रेक पार करवाया ।जिस दौरान वह खुद मरीज के परिजनों के साथ चलते दिखाई दिए ।

समस्तीपुर: एक रेलवे गुमटी के गेटमैन द्वारा ट्रेन को रोक कर गंभीर मरीज को इलाज के लिए रेलवे ट्रेक पार करवाने का वीडियो सोसल मिडिया पर हुआ वायरल 2वही पर मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया और अब यह सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।यह वाक्या समस्तीपुर जिले के मुक्तापुर रेलवे स्टेशन गुमटी संख्या 2 की है।जहां गुमटी पर फंसे मरीज समस्तीपुर किसी निजी अस्पताल से इलाज करा कर अच्छे इलाज के लिए दरभंगा  जा रहा था इस दौरान मुक्तापुर 2 नंबर गुमटी का फाटक लगा हुआ था।

समस्तीपुर: एक रेलवे गुमटी के गेटमैन द्वारा ट्रेन को रोक कर गंभीर मरीज को इलाज के लिए रेलवे ट्रेक पार करवाने का वीडियो सोसल मिडिया पर हुआ वायरल 3और इस दौरान काफी भीड़ थी मरीज की स्थिति देखकर परिजनों ने पहले गेटमैन से मदद की गुहार लगाई उसके बाद गेटमैन मोहम्मद अंशु ने गार्ड से बात कर शंटिंग वाली ट्रेन को 10 से 20 सेकंड रुकवा कर मरीज को रेलवे क्रॉसिंग पार करवाया।

समस्तीपुर: एक रेलवे गुमटी के गेटमैन द्वारा ट्रेन को रोक कर गंभीर मरीज को इलाज के लिए रेलवे ट्रेक पार करवाने का वीडियो सोसल मिडिया पर हुआ वायरल 4यह पूरा वाक्य संध्या 4:00 बजे की है।मरीज की पहचान चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर के पंकज कुमार बताये गए है वही गेट मैन मोहम्मद अंशु का बताना है कि ट्रेन का शंटिंग हो रहा था इस दौरान अधिक जाम होने की वजह से वह फंसा हुआ था।

समस्तीपुर: एक रेलवे गुमटी के गेटमैन द्वारा ट्रेन को रोक कर गंभीर मरीज को इलाज के लिए रेलवे ट्रेक पार करवाने का वीडियो सोसल मिडिया पर हुआ वायरल 5मरीज गंभीर था इसी को देखते हुए तो हमने गार्ड से रिक्वेस्ट कर गाड़ी को 10 से 20 सेकंड रुकवा कर उस मरीज को एम्बुलेंस में रख कर उसे रवाना कर दिया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article