समस्तीपुर में छठ पर्व के दौरान बड़ा हादसा, पोखर में डूबने से 22 वर्षीय युवक की मौत

DNB Bharat Desk

खबर समस्तीपुर से आ रही है जहां मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोहदा में छठ पूजा के दौरान पोखर में डूबने से एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुगापाकर निवासी कमलेश राय के पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मुसरीघरारी थाना की टीम एवं सरायरंजन के अंचलाधिकारी मौके पर पहुंचे।

- Sponsored Ads-

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को पोखर से बाहर निकालने के लिए अथक प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने युवक को पोखर से बाहर निकाला और आनन-फानन में इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा।

समस्तीपुर में छठ पर्व के दौरान बड़ा हादसा, पोखर में डूबने से 22 वर्षीय युवक की मौत 2हालांकि, सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में ही भेज दिया गया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। छठ पूजा के उत्सवी माहौल में इस हादसे से इलाके में शोक की लहर है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article