पूर्व सांसद राकेश सिन्हा ने किया दो नए वर्ग कक्षों का लोकार्पण, कहा – शिक्षा ही राष्ट्र के विकास की सबसे मजबूत नींव

DNB Bharat Desk

भगवानपुर |उत्क्रमित मध्य विद्यालय दामोदरपुर हिंदी में निवर्तमान राज्यसभा सांसद प्रो. राकेश सिन्हा की अनुशंसा से 12 लाख रुपये की लागत से निर्मित दो नए वर्ग कक्षों का सोमवार को भव्य लोकार्पण किया गया।

- Sponsored Ads-

समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद पूर्व सांसद राकेश सिन्हा ने फीता काटकर नवनिर्मित कमरों को विद्यालय प्रबंधन और छात्र-छात्राओं को समर्पित किया।समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद राकेश सिन्हा ने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के समग्र विकास की सबसे मजबूत नींव है। ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी विद्यालयों में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करना मेरी प्राथमिकता रही है।

पूर्व सांसद राकेश सिन्हा ने किया दो नए वर्ग कक्षों का लोकार्पण, कहा - शिक्षा ही राष्ट्र के विकास की सबसे मजबूत नींव 2इन दो नए वर्ग कक्षों के निर्माण से विद्यालय के बच्चों को पठन-पाठन के लिए बेहतर और अनुकूल वातावरण मिल सकेगा, जिससे उनके शैक्षणिक स्तर में और सुधार होगा।इस अवसर पर एबीवीपी के प्रांतीय मंत्री डॉ. पुरुषोत्तम कुमार, बीस सूत्री अध्यक्ष हेमंत चौधरी, सोमेश चौधरी, राम कुमार शर्मा, सज्जाद आलम, संजय कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article