समस्तीपुर: विभूतिपुर में छठ घाट पर नाव लगाने के विवाद में व्रतियों पर तानी पिस्टल, भीड़ ने खदेड़ा

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर के विभूतिपुर में छठ घाट पर पहुंचे एक युवक ने छठ व्रती महिलाओं पर अचानक पिस्टल तान दी। उसके साथ दो लोग और थे। पिस्टल तानने की घटना के बाद छठ व्रती महिलाओं, वहां मौजूद बच्चियों और अन्य लोगों ने आरोपियों पर ईंट-पत्थर बरसाया, जिसके बाद पिस्टल तानने वाला आरोपी फरार हो गया, जबकि दो अन्य युवकों को भीड़ ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना बेलसंडी टारा तीनमुहानी घाट की है।

- Sponsored Ads-

घटना का वीडियो भी सामने आया है। मामले की जानकारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।फिलहाल, ये सामने नहीं आ पाया है कि आरोपी कौन था, कहां का रहने वाला था और उसने आखिर छठव्रतियों पर पिस्टल क्यों तानी थी। जानकारी के मुताबिक, बेलसंडी टारा तीनमुहानी घाट पर छठ व्रती पूजा में जुटे थे। इसी दौरान घाट के दूसरी ओर से नाव लेकर नाविक और एक नाबालिग के साथ जहां पूजा हो रहा था, उधर आने लगा।

समस्तीपुर: विभूतिपुर में छठ घाट पर नाव लगाने के विवाद में व्रतियों पर तानी पिस्टल, भीड़ ने खदेड़ा 2बताया जा रहा है कि जहां पूजा हो रही थी, युवक वही नाव लगाकर उतरना चाह रहा था। इस दौरान इधर मौजूद छठ व्रतियों और उनके परिवार के सदस्यों ने ऐसा करने से मना किया, लेकिन युवक जिद पर अड़ गया। मना करने के बावजूद नाव से उतरने की जिद पर अड़े युवक ने पिस्टल निकल कर छठ व्रतियों की ओर तान दी। इसके बाद छठ व्रतियों और उनके परिवार के सदस्यों की ओर से युवक पर ईंट-पत्थर चलाया गया, जिसके बाद आरोपी नाव को मोड़कर भागने की कोशिश करने लगा।

हालांकि, वो नाव से कूदकर भागने में कामयाब रहा, लेकिन उसके साथ मौजूद नाविक और नाबालिग को भीड़ ने पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, नाबालिग को छोड़ दिया गया, जबकि नाविक ने बताया कि मुझे पैसे दिए थे, कहा था कि दूसरी ओर चलना है, इसलिए मैं उसे लेकर आया था।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 5 बजे खानपुर की ओर से एक नाव पर सवार तीन युवक नौका विहार करते हुए बेलसंडी टारा तीनमुहानी घाट पहुंचे थे। बताया जाता है कि नाव को घाट के किनारे लगाने को लेकर वहां मौजूद लोगों ने मना किया।

समस्तीपुर: विभूतिपुर में छठ घाट पर नाव लगाने के विवाद में व्रतियों पर तानी पिस्टल, भीड़ ने खदेड़ा 3इसी बात पर नाव पर सवार पैंट-कोट पहने एक युवक ने अचानक पिस्टल निकाल ली और छठ व्रतियों व अन्य लोगों की ओर लहराने लगा। युवक की इस हरकत को देखकर घाट पर मौजूद लोगों ने विरोध करते हुए नाव पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इसके बाद नाव सवार लोगों में अफरातफरी मच गई। इसी दौरान पिस्टल लहराने वाला युवक नाव से कूदकर भागने लगा। बताया जाता है कि अंधेरे और घाट पर मौजूद भीड़ का फायदा उठाकर वह लोगों को चकमा देकर फरार हो गया। हालांकि, स्थानीय लोगों ने नाव पर सवार दो अन्य युवकों को पकड़ लिया और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।

बताया जा रहा है कि पिस्टल लहराने वाला युवक खानपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। घटना के बाद घाट पर कुछ देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।इधर, घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस पकड़े गए दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है। फरार युवक की पहचान और उसकी गिरफ्तारी के लिए भी जानकारी जुटाई जा रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article