बिहारशरीफ में वर्षों से बनकर तैयार प्रेस क्लब का प्रेस दिवस पर मंत्री श्रवण कुमार ने किया उद्घाटन

DNB Bharat Desk

बिहारशरीफ में वर्षों से बनकर तैयार प्रेस क्लब का आखिरकार प्रेस दिवस के मौके पर उद्घाटन किया गया। बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने फीता काटकर प्रेस क्लब को पत्रकारों को समर्पित किया। इस दौरान पत्रकारों ने अपनी समस्याओं को मंत्री के सामने प्रमुखता से रखा।

- Sponsored Ads-

उद्घाटन समारोह के दौरान मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि आज पत्रकारिता का स्वरूप काफी तेजी से बदल रहा है और खबरों का प्रसारण बेहद फास्ट हो गया है। वहीं पत्रकारों ने कहा कि लोकतंत्र के चार स्तंभों में तीन स्तंभों को सेवानिवृत्ति का लाभ मिलता है, लेकिन चौथे स्तंभ यानी पत्रकारों की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। पत्रकारों ने मांग की कि बिहार सरकार से मान्यता प्राप्त और 20 वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता कर रहे पत्रकारों को भी पेंशन और सेवानिवृत्ति का लाभ दिया जाए।

बिहारशरीफ में वर्षों से बनकर तैयार प्रेस क्लब का प्रेस दिवस पर मंत्री श्रवण कुमार ने किया उद्घाटन 2इसके साथ ही पत्रकारों पर हो रहे हमले और अधिकारियों द्वारा कथित तौर पर झूठे मुकदमे दर्ज कराने का मुद्दा भी उठाया गया। मंत्री ने सभी समस्याओं पर विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर खबर प्रसारित करने से पहले उसकी सत्यता जांचने की अपील की। वहीं पत्रकारों ने जिलाधिकारी उदिता सिंह और एसपी हृदयकांत के कार्यक्रम में समय नहीं देने पर नाराजगी जताई।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article